सादुलपुर | जैन अस्पताल के पास स्थित सूर्यपुत्र शनिदेव मंदिर में शनिदेव जयंती पर गुरुवार रात को जागरण होगा। पुजारी हीरालाल भार्गव ने बताया कि जागरण में चंद्रमोहन आर्ट ग्रुप सिरसा के कलाकारों द्वारा झांकियां व नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएगी। चंडीगढ़ के गायकार यूनिक सैनी, हीना कंबोज व मुकेश सैनी भजन सुनाएंगे।