जैन वामा संगठन बारां की ओर से आयोजित जैन मेला उत्साह और उल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राकेश सेठी रहे। विशिष्ट अतिथि मीना बड़जात्या और सरला जैन रहीं। राकेश सेठी ने विशिष्ट अतिथियों के साथ मेले का शुभारंभ किया। जैन समाज की कार्यकारिणी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। मेले में कई तरह के स्टॉल लगाए गए। जैन व्यंजनों के साथ कपड़े, ज्वेलरी, हैंडलूम, बेडशीट्स, वेडिंग पैकिंग की प्रदर्शनी रही। छीपाबड़ौद की कॉटन बेडशीट्स, ज्वेलरी स्टॉल, सूट स्टॉल, जैन हैंडलूम खास आकर्षण रहे। खाने-पीने के स्टॉल पर कप केक, गेहूं की खिचड़ी, बेसन चककी, बनाना वेफर्स, होममेड आइसक्रीम, केक्स, मैसूर पाक, कोल्ड कॉफी, पकोड़े, इडली सांभर, पनीर रैप्स, कटोरी चाट, पानी पूरी उपलब्ध रही। बच्चों के गेम्स ने लोगों का मनोरंजन किया। अवनी और आर्या की सैंड आर्ट भी आकर्षण रही। जैन वामा संगठन की संचालिका अनीता सेठी और प्रीति पाटोदी के मार्गदर्शन में मेला आयोजित हुआ। प्रविता, सीमा, त्रिशला, श्वेता ने सहयोग किया।