जयपुर एयरपोर्ट पर आज मुंबई और दिल्ली की फ्लाइट के शेड्यूल में बदलाव किया गया। एयर इंडिया की जयपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट 2 घंटे देरी से रवाना होगी, वहीं अकासा एयर लाइन्स की जयपुर से बैंगलुरू जाने वाली फ्लाइट के टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है। जानिए नया शेड्यूल जयपुर एयरपोर्ट से जारी शेड्यूल के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या IX 1359 आज 11.15 बजे रवाना होगी। अक्सर यह फ्लाइट रोज सुबह 9.05 बजे उड़ान भरती है। लेकिन संचालन कारणों के चलते आज फ्लाइन के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। वहीं अकासा एयर लाइन की जयपुर से बैंगलुरू जाने वाली फ्लाइट के समय में भी बदलाव किया गया है। एयरलाइन्स का एयरक्राफ्ट बैंगलुरू से जयपुर आता है। ये विमान फ्लाइट संख्या QP-1529 बैंगलुरू से जयपुर सुबह 10.50 बजे पहुंचती है, जबकि वापसी में फ्लाइट संख्या QP-1530 बनकर जयपुर से बैंगलुरू के लिए 11.30 बजे रवाना होती है। लेकिन अब फ्लाइट संख्या QP-1530 कल से सुबह 11.30 बजे के बजाए दोपहर 12.10 बजे रवाना होगी।