जयपुर की आमेर घाटी में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना देकर घायलों को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों बाइकें स्पीड से आती दिखाई दे रही हैं। दोनों की जोरदार भिड़ंत हो जाती है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में ओवरस्पीड को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। 7 दिन में चौथा हादसा चश्मदीद और दरगाह घाटी वाले बाबा के मुतवल्ली यूनुस खान ने बताया कि इसी स्थान पर कुछ दिन पहले भी एक भीषण सड़क हादसा हुआ था, जिसमें तीन युवक हवा में उछल गए थे और एक की मौत हो गई थी। अब बुधवार सुबह दोबारा दो बाइकों की टक्कर में दोनों ड्राइवर गंभीर घायल हो गए। उन्होंने कहा कि पिछले 7 दिनों में यह चौथा हादसा है। जब तक इस रास्ते पर स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए जाएंगे, तब तक ऐसे हादसे होते रहेंगे। उन्होंने प्रशासन से जल्द स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की। 5 दिन पहले भी गई थी जान इसी इलाके में परियों के बाग के पास पांच दिन पहले शाम करीब 7:30 बजे एक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी थी। उस हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य घायल हुए थे। --- ये खबर भी पढ़ें… जयपुर में कार की टक्कर से स्कूटी-सवार युवक की मौत-VIDEO:उछलकर गिरे तीन युवक, दो घायल; आमेर में हुआ हादसा जयपुर में सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो अन्य युवक घायल हो गए। यह हादसा आमेर थाना क्षेत्र में परियों के बाग के पास गुरुवार शाम साढे़ 7 बजे हुआ। सामने से आ रही एक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। (पूरी खबर पढ़ें)