राजधानी जयपुर में सफाई, सीवरेज और बिजली व्यवस्था की खामियां एक बार फिर खुलकर सामने आई हैं। शहर के कई इलाकों में नालों में जमा कचरा, जाम नालियां, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट और गंदे पानी की सप्लाई जैसी समस्याएं लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रही हैं। हालात ऐसे हैं कि कई जगह लोग बदबू, अंधेरे और बीमारियों के डर के बीच रहने को मजबूर हैं। भास्कर समाधान सेगमेंट के जरिए जब लोगों ने अपनी समस्याएं सामने रखीं, तो शहर के अलग-अलग इलाकों की जमीनी हकीकत उजागर हुई। कुछ स्थानों पर शिकायतों के बाद त्वरित कार्रवाई भी हुई, जिससे लोगों को राहत मिली। खासतौर पर आमागढ़ क्षेत्र में बंद स्ट्रीट लाइट को ठीक करवाने में अहम भूमिका निभाने वाले AEN बालूराम गुर्जर आज के ‘पब्लिक के स्टार’ बने। आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। नाले में कचरा, गंदगी से परेशानी
त्रिपोलिया बाजार के राधा मार्ग से विकास पारीक ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनके घर के पास स्थित नाला कचरे से पूरी तरह भरा हुआ है। लोगों द्वारा लगातार उसमें कचरा डाले जाने से गंदगी और बदबू फैल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे आसपास का माहौल खराब हो रहा है और मच्छरों के कारण बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। सांगानेरी गेट पर जाम नाली
सांगानेरी गेट के संजय बाजार से अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि 168 नंबर दुकान के सामने नाली पूरी तरह जाम पड़ी है। नाली में पानी की निकासी नहीं होने से गंदा पानी जमा हो रहा है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों दोनों को परेशानी हो रही है। लोगों ने जल्द सफाई की मांग की है।
रेलवे कॉलोनी के पास बंद स्ट्रीट लाइट
आनंद विहार क्षेत्र से प्रदीप लालवानी ने पोस्ट किया कि रेलवे कॉलोनी के पास लंबे समय से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। रात के समय यहां घना अंधेरा रहता है, जिससे दुर्घटना और चोरी की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। कच्ची बस्ती में गंदा पीने का पानी
जवाहर नगर की कच्ची बस्ती से गणेश धानका ने गंदे पीने के पानी की समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में साफ पानी की बजाय गंदा पानी सप्लाई हो रहा है, जिससे लोगों में बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है। वहीं कुछ इलाकों में ‘भास्कर समाधान’ के जरिए राहत भी मिली। श्री सुधांशु महाराज चौक से गोविंद सोरठिया ने शिकायत की थी कि वहां कई दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद थी, जिससे चोरी और दुर्घटना का डर बना हुआ था। शिकायत प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग ने तुरंत कार्रवाई कर लाइट को ठीक करवा दिया। आमागढ़ में अंधेरा खत्म, लाइट चालू
आमागढ़ क्षेत्र से रमेश ने भी स्ट्रीट लाइट बंद होने की समस्या साझा की थी। उन्होंने बताया कि लंबे समय से अंधेरा रहने के कारण चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं और लोगों में असुरक्षा का माहौल था। शिकायत सामने आने के बाद विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया और बंद पड़ी लाइट को दुरुस्त करवा दिया। इससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। आज के पब्लिक के स्टार: बालूराम गुर्जर
इस समाधान में AEN बालूराम गुर्जर की भूमिका सबसे अहम रही। शिकायत मिलते ही उन्होंने त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की और स्ट्रीट लाइट को ठीक करवाया। उनकी सक्रियता से न केवल अंधेरा खत्म हुआ, बल्कि लोगों में सुरक्षा की भावना भी मजबूत हुई। इसी वजह से उन्हें आज का ‘पब्लिक के स्टार’ चुना गया। ‘भास्कर समाधान’ लगातार आमजन और प्रशासन के बीच एक मजबूत कड़ी बनता जा रहा है। जहां लोग खुलकर अपनी समस्याएं सामने रख रहे हैं, वहीं जिम्मेदार अधिकारी भी समाधान के लिए सक्रिय नजर आ रहे हैं। यही पहल शहर को अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभा रही है। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान का असर:अंधेरा, गंदगी और हादसों के खतरे के बीच कई इलाकों को मिली राहत; AEN बालूराम गुर्जर बने ‘पब्लिक के स्टार’ 2.भास्कर समाधान का असर,समस्याएं आने पर जिम्मेदार ले रहे एक्शन:कई इलाकों में हरकत में आया प्रशासन, JEN संदीप मीणा बने पब्लिक के स्टार 3.जयपुर में 3 साल से अंधेरे में नारायण वाटिका:आगरा रोड पर उफनती सीवर लाइन; शिकायतों के बाद जागा प्रशासन 4.जयपुर में लापरवाह सिस्टम दे रहा हादसों को न्योता:कहीं खुला सीवर, तो कहीं झूलते बिजली तार, एक्शन में आईं XEN निधि जैन 5.भास्कर समाधान पर शिकायत के बाद जनता को मिली राहत:स्ट्रीट लाइट और पार्क की समस्याओं का हुआ समाधान, JEN संगीता बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ 6.जयपुर में भास्कर समाधान का बड़ा असर:जनता को मूलभूत समस्याओं से मिली राहत, मनोज मुदगल बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ 7.जयपुर में मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता परेशान:अंधेरा, गंदगी और जाम सीवर के बीच कई इलाकों में हुआ समाधान, संदीप मीणा बने आज के पब्लिक के स्टार 8.जयपुर में जलभराव, खुले सीवर से हादसे का खतरा:भास्कर समाधान पर शिकायतों का हुआ समाधान, संगीता बनीं आज की ‘पब्लिक के स्टार’ 9.जयपुर में मूलभूत सुविधाएं नहीं होने से जनता परेशान:पावर हाउस रोड का खतरनाक पोल ठीक; संदीप मीणा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 10.जयपुर में सीवर समस्या से आम जनता परेशान:भास्कर समाधान पर शिकायत के बाद कई इलाकों में राहत; दशरथ सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’