जयपुर शहर में ‘भास्कर समाधान’ के माध्यम से नागरिक लगातार अपने क्षेत्र की जनसमस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से सीवरेज, सड़क, सफाई और कचरा संग्रहण से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। नागरिकों की ओर से पोस्ट की गई समस्याओं पर संबंधित विभाग भी कार्रवाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान करवाकर लोगों को राहत दी गई है, जबकि कई इलाकों के लोग अब भी अपनी समस्याओं के समाधान का इंतजार कर रहे हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... उद्यानविज्ञ रवींद्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' आदिनाथ नगर से सुमित गुर्जर ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि कनकपुरा स्थित पब्लिक पार्क में कई दिनों से कचरा जमा है। पार्क में कचरा पात्र नहीं होने से गंदगी फैल रही थी। वहीं घास की कटाई नहीं होने से भी लोगों को परेशानी हो रही थी। समस्या पर उद्यानविज्ञ रवींद्र सिंह ने कार्रवाई करवाते हुए पार्क की सफाई करवाई और घास की कटाई करवाई। इससे पार्क में सफाई व्यवस्था बेहतर हुई और लोगों को राहत मिली। अंडरपास में बारिश के बाद जमा पानी की समस्या हुई दूर दादी का फाटक से रविकांत ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि बारिश के बाद अंडरपास में पानी जमा हो गया है। पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए अंडरपास में जमा पानी की समस्या का समाधान करवा दिया गया। इससे लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है… राधा गोविंद नगर में तीन महीने से सीवर लाइन चोक राधा गोविंद नगर से संतोष कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी कॉलोनी में पिछले तीन महीने से सीवर लाइन चोक है। सीवर लाइन जाम होने के कारण गंदा पानी रास्ते में भरा रहता है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने सीवर लाइन की सफाई करवाकर गंदे पानी की निकासी कराने की मांग की है। जमुना नगर में सड़क की हालत खराब, लोगों को परेशानी विष्णु कॉलोनी से प्रीतम कुमावत ने समस्या पोस्ट कर बताया कि जमुना नगर में सड़क की हालत बहुत ज्यादा खराब है। सड़क खराब होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत करवाकर आवागमन सुचारू कराने की मांग की है। जगतपुरा में सीवर पाइपलाइन लीकेज से सड़क पर जमा गंदा पानी जगतपुरा से राम ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सीवर पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण सड़क पर गंदा पानी जमा हो गया है। गंदा पानी सड़क पर जमा रहने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने सीवर पाइपलाइन का लीकेज ठीक करवाकर सड़क पर जमा पानी की निकासी कराने की मांग की है। पहाड़गंज में नहीं आ रही कचरा गाड़ी, जगह-जगह जमा हुआ कचरा पहाड़गंज से मुश्ताक ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी कॉलोनी में कचरा गाड़ी नहीं आ रही है। कचरा गाड़ी नहीं आने के कारण कॉलोनी में काफी कचरा जमा हो गया है। गंदगी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नियमित रूप से कचरा गाड़ी भेजकर कचरा उठवाने की मांग की है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1. हरमाड़ा में 10 साल बाद जलभराव की समस्या हुई हल:सीवरेज, पानी की सप्लाई और बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सामने आई 2.'भास्कर समाधान' बना प्रभावी जनमंच:झोटवाड़ा में कचरे की समस्या बरकरार, स्वर्णकार कॉलोनी में बेसहारा कुत्तों की बढ़ती संख्या ने बढ़ाई लोगों की चिंता 3.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 4.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर 5.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 6.XEN निधि जैन बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 7. जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी 8.15 दिन से जमा कचरा हुआ साफ:सड़क, सफाई, सीवरेज और पानी की बर्बादी से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 9.भास्कर समाधान का असर:सीवरेज और कचरे की समस्या हुई हल, सड़क, स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 10.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जलभराव, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और गंदगी जैसी समस्याएं आई सामनें