जयपुर शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें ट्रैफिक सिग्नल, कचरा, सीवरेज और बिजली के खंभों से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। लोगों की ओर से सामने लाई गई समस्याओं पर संबंधित विभागों से समाधान की मांग की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कुछ समस्याएं अभी भी समाधान का इंतजार कर रही हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' कालवाड़ रोड स्थित पटेल नगर से दिलीप गुर्जर ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पीने के लिए गंदा पानी आ रहा है। इससे लोगों को पेयजल को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद जेईएन राजेश त्यागी ने कार्रवाई करवाते हुए पेयजल की समस्या का समाधान करवा दिया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए जेईएन राजेश त्यागी को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। मानसरोवर में घर के सामने पार्क में कचरा डालने की समस्या हुई दूर सप्तेश्वर मार्ग, मानसरोवर से रोहित कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके घर के सामने स्थित पार्क में कचरा डाला जा रहा है। इससे पार्क में गंदगी फैल रही थी और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए इस समस्या का समाधान करवा दिया गया। इससे स्थानीय लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... टोंक रोड पर पैदल चलने वालों के लिए सिग्नल हमेशा लाल बापू नगर स्थित महेश मार्ग से योगेश ने समस्या पोस्ट कर बताया कि टोंक रोड पर पैदल चलने वालों के लिए लगा सिग्नल हमेशा लाल रहता है। इसके कारण लोगों को सड़क पार करने में परेशानी होती है। व्यस्त सड़क पर सिग्नल की व्यवस्था ठीक नहीं होने से पैदल राहगीरों को इंतजार करना पड़ता है और दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सिग्नल की व्यवस्था ठीक करवाने की मांग की है। किसान बाग में खाली जगह पर फेंका जा रहा कचरा विद्याधर नगर स्थित किसान बाग से यश ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी कॉलोनी में खाली पड़ी जगह पर कचरा फेंका जा रहा है। लगातार कचरा जमा होने से वहां गंदगी बढ़ रही है और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से खाली जगह पर कचरा डालने पर रोक लगाने और जमा कचरा हटवाने की मांग की है। हेम पथ पर सीवरेज के आसपास सड़क खुदी, लोगों को परेशानी सोडाला स्थित राम नगर के हेम पथ से नटवर गोस्वामी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि जमुना विहार के प्लॉट नंबर 22 के पास सीवरेज के आसपास की सड़क खुदी हुई है। सड़क की खुदाई के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत करवाकर रास्ता दुरुस्त करने की मांग की है। सिंधी कैंप मेट्रो स्टेशन के पास बिजली का खंभा गिरने का खतरा रेलवे स्टेशन रोड, कांति नगर से मोहम्मद शाकिर ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सिंधी कैंप मेट्रो स्टेशन के पिलर के पास लगा बिजली का खंभा जर्जर हालत में है और कभी भी गिर सकता है। इससे वहां से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों को खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से खंभे की जांच करवाकर उसे सुरक्षित करने की मांग की है, ताकि किसी हादसे से बचा जा सके। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1. गोपी विहार में 10 दिन से खराब लाइट हुई ठीक:बिजली के खुले तार, स्ट्रीट लाइट और सीवरेज लाइन से जुड़ी समस्याएं शामिल 2. 'भास्कर समाधान' से बदलाव:पार्षद शशि प्रकाश शर्मा बने 'पब्लिक के स्टार', बंदरों की समस्या,अंडरपास की गंदगी हुई दूर 3.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 4.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर 5.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 6.XEN निधि जैन बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 7. जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी 8.15 दिन से जमा कचरा हुआ साफ:सड़क, सफाई, सीवरेज और पानी की बर्बादी से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 9.भास्कर समाधान का असर:सीवरेज और कचरे की समस्या हुई हल, सड़क, स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 10.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जलभराव, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और गंदगी जैसी समस्याएं आई सामनें