जयपुर में घर में चोरी करने घुसे बदमाश ने महिला से मारपीट की। महिला ने चोर को देख लिया था। तब बदमाश ने उनका हाथ मोड़कर नीचे गिरा दिया। चिल्लाने पर कपड़े से मुंह दबा दिया। शोर सुनकर आए लोगों ने चोर को पकड़कर भट्‌टाबस्ती थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़िता के बेटे की शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। ASI मदनलाल ने बताया कि भट्‌टाबस्ती के हाउसिंग बोर्ड निवासी घनश्याम खियानी (25) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि शुक्रवार को उनकी मम्मी आशा खियानी घर पर अकेली थी। आरोप है कि दोपहर करीब 3 बजे इलेक्ट्रिशन मिस्त्री (जो पहले भी घर पर काम करने आ चुका है) चोरी की नीयत से घर में घुस आया। घर के मंदिर में रखे रुपयों को चुराने लगा। बेटे ने बताया कि मां ने चोर को दिख लिया था। तब चोर ने उनका हाथ मोड़कर नीचे गिरा दिया। मारपीट में उनके चेहरे पर भी चोट आई और एक दांत भी टूट गया। शोर-शराबे की आवास सुनकर आस-पड़ोसी घर पहुंचे। लोगों ने चोरी करने घर में घुसे बदमाश को आशा खियानी से हाथापाई करते हुए पकड़ लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर भट्टाबस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने पकड़े चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी इलेक्ट्रिशन मिस्त्री के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने अरेस्ट कर भेजा जेसी ASI मदनलाल का कहना है कि आरोपी मोहम्मद साहिल भट्टाबस्ती का ही रहने वाला है। वह इलेक्ट्रिशियन काम करता है। मामले की जांच करने के दौरान उसे अरेस्ट कर जेसी भेज दिया गया है। पुलिस प्रारम्भिक जांच में आरोपी का कहना है कि वह इलेक्ट्रिशियन का काम करने गया था। गलती से वह गलत घर में घुस गया। पता चलने पर बाहर निकलते पर चोर-चोर कहकर महिला ने उसे पकड़ लिया। बचने के लिए धक्का मारने पर वह नीचे गिर गई। पुलिस की ओर से पीड़ित महिला आशा का मेडिकल करवाया गया है।