जयपुर में बिंदास ब्रदर्स ग्रुप खातीपुरा की ओर से रक्तदान शिविर का मंगलवार को आयोजन किया गया। इस शिविर में 109 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा शामिल हुए। बिंदास ब्रदर्स ग्रुप के सदस्य अजय कुमावत की पुण्य स्मृति में 31वें जन्मदिवस 7 जुलाई के उपलक्ष्य में यह कैम्प लगाया गया। ग्रुप के सदस्यों द्वारा स्वास्थ्य कल्याण बल्ड बैंक के सहयोग से खातीपुरा तिराहे पर यह चतुर्थ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ग्रुप के अध्यक्ष एवं मरूधर विहार नागरिक विकास समिति के पूर्व कोषाध्यक्ष राकेश कुमावत ने बताया कि रक्तदान शिविर में 109 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। रक्तदान शिविर में सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, संयोजक राकेश गुर्जर, बिंदास ब्रदर्स ग्रुप के सदस्यों समेत कई लोग मौजूद रहे। शिविर में ग्रुप के सदस्य नीरज, दीपक, मुकेश, रोहित, अमित, प्रशांत, पुलकित, संजय, दिनेश, विजय, कपिल, पुनीत, विनीत, लेखराज, एवं समस्त सहयोगी जन ने सराहनीय कार्य किया।