जवाहर कला केंद्र का साउथ विंग इन दिनों 'इंडियाज बिगेस्ट बुक फेयर' का आयोजन किया जा रहा है। पांच लाख से ज्यादा पुस्तकों के विशाल संग्रह में देश-विदेश के फेमस राइटर्स की बेस्ट सेलिंग किताबों से लेकर नए और उभरते रचनाकारों की पुस्तकें शामिल हैं। बुक प्लाजा, मुंबई की ओर से आयोजित इस मेगा बुक फेयर में साहित्य, उपन्यास, आत्मकथा, इतिहास, विज्ञान, आध्यात्म, मोटिवेशन, बिजनेस, कला, संस्कृति, बच्चों के साहित्य, कॉमिक्स और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी हजारों किताबें पाठकों के लिए उपलब्ध हैं। अंग्रेजी और हिंदी के अलावा अन्य भारतीय भाषाओं की पुस्तकों का भी बड़ा संग्रह है। अधिकांश पुस्तकों पर 85 प्रतिशत तक की छूट उपलब्ध है। वहीं 100 रुपए में एक किलो किताबें खरीदने का विशेष ऑफर भी रखा गया है। आयोजकों का कहना है कि इस बुक फेयर का उद्देश्य केवल किताबों की बिक्री नहीं, बल्कि समाज में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देना। हर आयु वर्ग के लोगों को पुस्तकों से जोड़ना है। किताबों पर 85 प्रतिशत तक की छूट इस बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित लेखकों की बेस्ट सेलिंग किताबें भी पाठकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। वहीं युवा और उभरते भारतीय लेखकों की नई पुस्तकों को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है, जिससे पाठकों को नए साहित्य से परिचित होने का अवसर मिल रहा है। बुक फेयर में पाठकों को आकर्षित करने के लिए कई विशेष ऑफर भी दिए जा रहे हैं। अधिकांश पुस्तकों पर 85 प्रतिशत तक की छूट उपलब्ध है। वहीं बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल के तहत 100 रुपए में एक किलो किताबें खरीदने का विशेष ऑफर भी रखा गया है, जिसे अभिभावकों और बच्चों का अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। बच्चों के लिए क्रिएटिव एक्टिविटी जोन भी बच्चों के लिए इस बार केवल किताबें ही नहीं, बल्कि क्रिएटिव एक्टिविटी जोन भी तैयार किया गया है। यहां विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में पढ़ने, लिखने और सीखने की रुचि विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी यह बुक फेयर बेहद उपयोगी साबित हो रहा है। यूपीएससी, आरएएस, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, नीट, जेईई और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित नवीनतम पुस्तकों का बड़ा संग्रह यहां उपलब्ध है, जिसे विद्यार्थी विशेष रुचि के साथ देख रहे हैं।