जयपुर में एक बिजनेसमैन से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। वॉट्सऐप कॉल-मैसेज कर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। रंगदारी की रकम नहीं देने पर जल्द सरप्राइज देने की धमकाया गया। जयपुर के पुलिस स्टेशन में पीड़ित बिजनेसमैन ने शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया कि जयपुर के रहने वाले 45 साल के बिजनेसमैन ने पुलिस में शिकायत की है। वॉट्सऐप कॉल-मैसेज के जरिए उनसे 10 लाख रुपए की रंगदारी की डिमांड की गई है। पिछले आठ दिनों से लगातार वॉट्सऐप कॉल-मैसेज कर परिवार को मारने की धमकी दी जा रही है। 23 जून को दोपहर 2:22 पर वॉट्सऐप कॉल कर पहली धमकी मिली थी। कॉल करने वाले ने कहा कि मेरा कोई सामान तेरे पास पड़ा है। रॉन्ग नंबर होने की कहने पर धमकी देकर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई। कॉल नहीं उठाने पर किए मैसेज रंगदारी मांगने वाले बदमाश ने उसके परिवार के मेंबर्स की पूरी जानकारी होना बताया। रुपए की व्यवस्था करने की कहकर बिजनेसमैन ने कॉल काट दिया। वॉट्सऐप कॉल नहीं उठाने पर मैसेज पर धमकियां मिलने लगी। लिखा- बाद में माफ नहीं किया जाएगा। ना कोई काम आएगा तुझे, गलतफमी में हो तो किसी की। मैसेज पढ़कर जबाव नहीं देने पर धमकाया- मैसेज नहीं दिख रहे क्या तुझे? जबाव नहीं देकर बहुत बड़ी गलती कर रहा है। अब तेरे कोई काम नहीं आ पाएगा। तेरे को टाइम दिया था पर तु शायद नहीं चाहता अब की तु सही रहे। घर के बाहर खड़ी कार का टूटे मिले शीशे मैसेज के जबाव नहीं देने पर देर रात आई धमकी- आ गया मैं जयपुर, आ रहा हूं तेरे पास। तेरे को आज मैं बताता हूं। तू मुझे नजर अंदाज करके बहुत बड़ी गलती कर रहा है। देखना चाहेगा नुकसान कैसे करते है। तू यही मांग रहा है, अभी तेरे को बात समझ नहीं आ रही सीधे तरीके से। कोई बात नहीं आज दिन है मत दे जबाव, भारी तुझे पड़ने वाला है, इंतजार कर बस। डेमो देने की धमकी देने के बाद अगले दिन सुबह घर के बाहर खड़ी कार के शीशे टूटे मिले। धमकाया- करता हूं तेरी व्यवस्था रंगदारी की डिमांड पूरी नहीं करने पर मैसेज कर लगातार धमकी दी गई। धमकाया- आज तेरी व्यवस्था करता हूं फिर मैं। तू नहीं मानेंगा प्यार से। अब तू खुद बोलेगा पैसे ले लो। आखिरी बार पूछ रहा हूं तेरे से पैसे कर रहा है या नहीं, अगली बार पूछूंगा नहीं। या कुछ ओर चाहता है क्लियर कर। मैं बताता हूं तेरे को सयाने, जल्द सरप्राइज देता हूं। आता हूं टेंशन मत ले। पीड़ित बिजनेसमैन की ओर से पुलिस को शिकायत की गई। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर रंगदारी मांगने वाले बदमाश की तलाश कर रही है।