जयपुर के सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक पर आई बिजनेसमैन की बेटी के गले से सोने की चेन लूटने का मामला सामने आया है। नकाबपोश बदमाश ने युवती के गले पर झपट्‌टा मारा और चेन तोड़कर भाग गया। अशोक नगर थाना पुलिस सेंट्रल पार्क में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से बदमाश की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार- मामले में DCP साउथ राजर्षि राज वर्मा के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी योगेश सैनी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के अनुसार- विद्याधर नगर के गणेश पार्क निवासी नंदिनी अग्रवाल (25) मंगलवार सुबह 10:30 बजे सहेली के साथ सेंट्रल पार्क गई थी। दोनों वॉक कर रही थी। इस बीच गेट नंबर-1 से करीब 100 मीटर आगे सिर पर कैप और चेहरे पर रूमाल बांधकर एक युवक आया। युवक को रास्ता देने के लिए जैसे ही साइड हुई, आरोपी ने अचानक उसके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली और तेजी से दूसरी दिशा में भाग गया था। गले पर आए चोट के निशान चेन छीनने के दौरान युवती के गले पर भी चोट के निशान आए हैं। उन्होंने बताया कि चेन की कीमत करीब 1.5 लाख रुपए है। वारदात के बाद उन्होंने बदमाश का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह भाग गया। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर मामला दर्ज करवाया। ………. ये खबर भी पढ़ें… जयपुर में सरेआम महिला की चेन लूटी; VIDEO:पॉश इलाके में बदमाशों ने आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर धक्का मारा, बाइक पर भागे मंदिर से घर लौट रही बुजुर्ग महिला से सरेआम चेन लूट ली गई थी। बाइक सवार बदमाशों ने पहले उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंका था। वह संभल पाती, इससे पहले ही बदमाशों ने धक्का देकर गिरा दिया और गले से चेन तोड़ ले गए थे। यह पूरी घटना जयपुर के पॉश एरिया शिप्रा पथ में हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…