जयपुर शहर में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं अलग-अलग इलाकों में लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। कहीं खुले और टूटे चैम्बर हादसे को न्योता दे रहे हैं तो कहीं सीवर लाइन का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। वहीं कचरा उठाव और सड़क व्यवस्था में भी खामियां सामने आ रही हैं। इन समस्याओं को नागरिकों ने भास्कर समाधान सेगमेंट के जरिए उठाया, जिसके बाद संबंधित विभागों तक मामला पहुंचा और कुछ स्थानों पर त्वरित कार्रवाई कर समाधान भी कराया गया। आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। झालाना में टूटा चैम्बर बना खतरा झालाना महावीर नगर से त्रिलोक ने पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सीवर चैम्बर काफी समय से टूटा हुआ है। इससे किसी के गिरने का खतरा बना हुआ है और लोगों में डर का माहौल है। कनकपुरा में नहीं आती कचरा गाड़ी कनकपुरा से बनवारीलाल ने पोस्ट किया कि उनके क्षेत्र में कचरा उठाने वाली गाड़ी नहीं आती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी समाधान नहीं हुआ, जिससे गंदगी बढ़ती जा रही है। टोंक फाटक पर सीवर का पानी सड़क पर सवाई मानसिंह रोड, टोंक फाटक से सुमित मणिहार ने पोस्ट किया कि पिछले 3–4 दिनों से सीवर लाइन का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे राहगीरों को परेशानी और बदबू का सामना करना पड़ रहा है। जयसिंहपुरा खोर में सड़क नहीं, जलभराव की समस्या जयसिंहपुरा खोर से अंकित खंडेलवाल ने पोस्ट किया कि उनके क्षेत्र में सड़क बनी ही नहीं है और ऊपर से सीवर का गंदा पानी भी जमा हो जाता है, जिससे हालात और खराब हो जाते हैं। झोटवाड़ा में खुले चैम्बर को किया ठीक कुमावत कॉलोनी, झोटवाड़ा से मोहित कुमावत ने पोस्ट किया था कि गली नंबर 4 के पास नाले का चैम्बर खुला हुआ था। शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर चैम्बर को ठीक करवा दिया, जिससे हादसे का खतरा टल गया। विजय नगर में स्ट्रीट लाइट ठीक, लोगों को राहत कनकपुरा, विजय नगर से सुशीला ने पोस्ट किया था कि उनके क्षेत्र में रोड लाइट खराब थी, जिससे रात में काफी परेशानी होती थी। शिकायत सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने तुरंत कार्रवाई कर लाइट को दुरुस्त किया और क्षेत्र में रोशनी बहाल हुई। आज के 'पब्लिक के स्टार' बने हिमांशु शर्मा विजय नगर क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की समस्या के समाधान में हिमांशु शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। शिकायत सामने आने के बाद उन्होंने संबंधित टीम से समन्वय कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करवाई। इसके बाद खराब पड़ी रोड लाइट को ठीक किया गया, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में सड़क, कचरा और पब्लिक टॉयलेट के हालात खराब:भास्कर समाधान पर शिकायत के बाद हुई कार्रवाई; लोकेश कुमावत बने ‘स्टार ऑफिसर’ 2.जयपुर में सीवर, जलभराव और गंदगी से जनता परेशान:भास्कर समाधान पर मिल रही शिकायतें, नाले की टूटी पट्टियां हटाई, हरेंद्र सिंह बने पब्लिक के स्टार 3.जयपुर में सीवर-नाली और सफाई की समस्याएं उजागर:भास्कर समाधान पर की शिकायतों पर एक्शन, हरेंद्र सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 4.जयपुर में पार्क से सड़क तक समस्याओं का अंबार:शहर में हादसे का खतरा, कहीं टूटी सड़क; ‘भास्कर समाधान’ से मिली राहत 5.जयपुर के सूरजपोल बाजार की टूटी सड़क ठीक हुई:पाइपलाइन, नाली और लाइट की समस्याओं पर लिया एक्शन, हरेंद्र सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार' 6.दुर्गापुरा में 5 दिन से रोड लाइट बंद:बालाजी मंदिर का रास्ता कीचड़ से ब्लॉक, JEN ओ.पी. मिश्रा बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ 7.जयपुर में उठीं सीवर, सफाई और सड़क की समस्याएं:शिकायतों पर पार्क सफाई और स्ट्रीट लाइट हुई चालू, राहुल अग्रवाल बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ 8.जयपुर में बंद स्ट्रीट लाइट, जाम सीवर से जनता परेशान:भास्कर समाधान में उठीं शहर की समस्याएं, पप्पू गोयर बने ‘पब्लिक के स्टार’ 9.जयपुर में कचरा, सीवर और जलभराव की उठीं समस्याएं:भास्कर समाधान से मिली जनता को राहत, नवल किशोर बने ‘पब्लिक के स्टार’ 10.जयपुर में टूटी सड़क और जाम नालियों से जनता परेशान:भास्कर समाधान पर आ रही शिकायतें, दो जगह सफाई और सीवर लाइन दुरुस्त