जयपुर शहर में सीवर, जलभराव और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। कहीं सीवर चैम्बर ओवरफ्लो हो रहा है तो कहीं बारिश का पानी सड़कों पर भरने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। वहीं जाम नालों और खाली प्लॉट में जमा कचरा भी गंदगी का कारण बना हुआ है। इन समस्याओं को नागरिकों ने भास्कर समाधान सेगमेंट के जरिए उठाया, जिसके बाद संबंधित विभागों तक मामला पहुंचा और कुछ स्थानों पर समाधान कर राहत भी दिलाई गई। आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। द्रव्यवती नदी के पास ओवरफ्लो हुआ चैम्बर गणपति विहार से लोकेश ने पोस्ट कर बताया कि द्रव्यवती नदी के पास सीवर चैम्बर ओवरफ्लो हो गया है। पिछले करीब 10 दिनों से गंदा पानी बाहर बह रहा है, जिससे आसपास गंदगी फैल रही है। लक्ष्मी नगर में बारिश का पानी भरने से परेशानी झोटवाड़ा स्थित लक्ष्मी नगर से भवानी सिंह राठौड़ ने पोस्ट किया कि उनकी कॉलोनी में बारिश का पानी जमा हो जाता है। जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। देवनगर क्षेत्र में जाम नाला, गंदगी और मच्छरों का खतरा रामपुरा रोड, देवनगर के पास से मनोज ने पोस्ट किया कि उनके क्षेत्र का नाला ब्लॉक हो गया है। नाले के जाम होने से गंदगी फैल रही है और मच्छरों की समस्या भी बढ़ गई है। केशोपूरा में खाली प्लॉट बना कचरा घर केशोपूरा के सेक्टर रोड से शांति कोठारी ने पोस्ट किया कि उनके क्षेत्र के एक खाली प्लॉट में पिछले 6–8 महीनों से कचरा जमा हो रहा है। इससे बदबू और गंदगी से लोग परेशान हैं। जहां हुआ समाधान रामगढ़ मोड़ पर नाले की टूटी पट्टियां बदली गईं जयपुर मॉल के पास रामगढ़ मोड़ से एक नागरिक ने पोस्ट किया था कि जैन मंदिर के पास सड़क किनारे नाले पर लगी पत्थर की पट्टियां पिछले करीब एक महीने से टूटी हुई थीं। इससे राहगीरों को खतरा बना हुआ था। शिकायत सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर टूटी पट्टियों को दुरुस्त करवा दिया, जिससे रास्ता सुरक्षित हो गया और लोगों को राहत मिली। सुमेर नगर में आवारा कुत्तों से मिली राहत सुमेर नगर, जयपुर से गौरव जैन ने पोस्ट किया था कि सरस्वती एन्क्लेव क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या काफी बढ़ गई थी। इसके कारण रहवासियों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी और डर का माहौल बना हुआ था। मामला सामने आने के बाद संबंधित टीम को मौके पर भेजा गया। कार्रवाई करते हुए आवारा कुत्तों को पकड़ा गया। आज के ‘पब्लिक के स्टार’ बने हरेंद्र सिंह सुमेर नगर, जयपुर से गौरव जैन ने पोस्ट किया था कि सरस्वती एन्क्लेव क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या काफी बढ़ गई थी। आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान में हरेंद्र सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिकायत मिलते ही उन्होंने टीम को मौके पर भेजकर त्वरित कार्रवाई करवाई और क्षेत्रवासियों को राहत दिलाई। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में सीवर-नाली और सफाई की समस्याएं उजागर:भास्कर समाधान पर की शिकायतों पर एक्शन, हरेंद्र सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 2.जयपुर में पार्क से सड़क तक समस्याओं का अंबार:शहर में हादसे का खतरा, कहीं टूटी सड़क; ‘भास्कर समाधान’ से मिली राहत 3.जयपुर के सूरजपोल बाजार की टूटी सड़क ठीक हुई:पाइपलाइन, नाली और लाइट की समस्याओं पर लिया एक्शन, हरेंद्र सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार' 4.दुर्गापुरा में 5 दिन से रोड लाइट बंद:बालाजी मंदिर का रास्ता कीचड़ से ब्लॉक, JEN ओ.पी. मिश्रा बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ 5.जयपुर में उठीं सीवर, सफाई और सड़क की समस्याएं:शिकायतों पर पार्क सफाई और स्ट्रीट लाइट हुई चालू, राहुल अग्रवाल बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ 6.जयपुर में बंद स्ट्रीट लाइट, जाम सीवर से जनता परेशान:भास्कर समाधान में उठीं शहर की समस्याएं, पप्पू गोयर बने ‘पब्लिक के स्टार’ 7.जयपुर में कचरा, सीवर और जलभराव की उठीं समस्याएं:भास्कर समाधान से मिली जनता को राहत, नवल किशोर बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.जयपुर में टूटी सड़क और जाम नालियों से जनता परेशान:भास्कर समाधान पर आ रही शिकायतें, दो जगह सफाई और सीवर लाइन दुरुस्त 9.पांच बत्ती में दिन में भी जलती रहीं स्ट्रीट लाइट:घाटगेट में जाम सीवर से सड़क पर बहा गंदा पानी; शिकायत के बाद झोटवाड़ा और सूरज नगर में सीवर लाइन दुरुस्त 10.हरमाड़ा में अधूरी सड़क से बढ़ी परेशानी:बनी-पार्क में लगा कचरे का ढ़ेर, भास्कर समाधान पर उठी आवाज, विजय बने 'पब्लिक के स्टार'