जयपुर में बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। कहीं बिजली मीटर खराब है, कहीं झुका बिजली का खंभा हादसे का खतरा बना हुआ है, तो कहीं कचरे के ढेर और ओवरफ्लो सीवर से लोग परेशान हैं। वहीं, 'भास्कर समाधान' पर उठाई गई शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए रोहित नगर-5 की अधूरी सड़क निर्माण समस्या का समाधान शुरू कराया गया और विद्याधर नगर में नाले की टूटी जाली बदलकर लोगों को राहत दी गई। त्वरित कार्रवाई के लिए नगर निगम के उपायुक्त ओम थानवी आज के 'स्टार ऑफिसर' बने हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… एक नजर उन समाधानों पर जिससे लोगों को राहत मिली… ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' जयसिंहपुरा खोर स्थित रोहित नगर-5 से मुकेश ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट कर बताया था कि क्षेत्र की नौ गलियों में से केवल छह गलियों में सड़क निर्माण हो रहा है, जबकि तीन गलियों को छोड़ दिया गया है। समस्या सामने आने के बाद उपायुक्त नगर निगम ओम थानवी ने कार्रवाई करते हुए शेष तीन गलियों को भी सड़क निर्माण कार्य में शामिल कर निर्माण शुरू करवा दिया। इससे क्षेत्र में अधूरा पड़ा कार्य पूरा होने लगा है और बरसात के दौरान जलभराव की आशंका कम होने से स्थानीय लोगों को राहत मिली है। टूटी जाली बदली, हादसे का खतरा टला विद्याधर नगर क्षेत्र में साइकिल चौराहे के पास नाले की टूटी लोहे की जाली की समस्या का समाधान कर दिया गया है। शिकायतकर्ता उमेश कुमार कटारिया ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट की थी। इसके बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त जाली को हटाकर नई स्लैब लगाई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिली तथा हादसे की आशंका कम हो गई। अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… महीनों से खराब बिजली मीटर, लोगों को परेशानी बिरलापुरा कच्ची बस्ती, वार्ड-53 में बिजली का मीटर लंबे समय से खराब पड़ा है। शिकायतकर्ता कुशल धनका ने बताया कि कई महीनों से मीटर की स्थिति खराब है, लेकिन अब तक संबंधित विभाग ने इसे ठीक नहीं कराया। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। झुका बिजली का खंभा बना हादसे का खतरा धावास स्थित अयोध्या नगर रोड पर बिजली का खंभा झुककर क्षतिग्रस्त हो गया है। शिकायतकर्ता प्रेम देवी ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद खंभे की मरम्मत नहीं हुई। स्थानीय लोगों में हादसे का डर बना हुआ है। सड़क किनारे कचरे का ढेर, सफाई नहीं होने से लोग परेशान वैशाली नगर के गौतम मार्ग पर सड़क किनारे कचरा जमा होने से गंदगी फैली हुई है। शिकायतकर्ता आशीष गौर का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नियमित सफाई नहीं हो रही, जिससे बदबू और गंदगी से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दो माह से ओवरफ्लो सीवर से परेशान लोग जयपुर शहर के एक रिहायशी इलाके में पिछले दो माह से सीवर लाइन का चैंबर ओवरफ्लो हो रहा है। शिकायतकर्ता संजीव शर्मा ने बताया कि नगर निगम ऐप पर कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। सड़क पर गंदा पानी और बदबू से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। ये खबरें भी पढ़िए… भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में नागरिक समस्याओं का हो रहा समाधान:नित्यानंद नगर में सड़क पर बह रहा सीवर का पानी, महावीर कॉलोनी में 20 दिनों से हो रही गंदे पानी की सप्लाई 2.जयपुर के 6 इलाकों की 6 तस्वीरें:कहीं सड़क, तो कहीं लाइट का इंतजार, कुछ जगहों पर सीवर और कचरे से परेशान लोग, शिकायतों के बाद शुरू हुई कार्रवाई 3.जयपुर के रामगंज, सांगानेर और झालाना में एक्शन:पाइपलाइन लीकेज, सीवर और बिजली का संकट दूर, एक्शन लेने वालीं निवर्तमान मेयर कुसुम यादव बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ 4.झोटवाड़ा और शास्त्री नगर में जनता परेशान:आगरा रोड और मांग्यावास को मिली बड़ी राहत, पार्षद और निगम के एक्शन से कई इलाकों में समाधान 5.जयपुर में जनसमस्याओं पर तुरंत एक्शन:लापरवाही के खिलाफ धरातल पर दिखा बड़ा असर, निवर्तमान पार्षद मनोज मुदगल की तत्परता से बड़ी कार्रवाई 6.शास्त्री नगर में मनोज मुदगल ने करवाई सफाई:जयपुर के कई इलाकों से हटा कचरा, तो कई जगहों पर सीवर और गंदगी से जूझ रहे लोग 7.एईएन हिमांशु शर्मा बने 'स्टार ऑफिसर':जलभराव, हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं सुलझीं; ESI डिस्पेंसरी की परेशानी बरकरार 8.जयपुर में अधूरी सड़कें और खतरनाक पेयजल का संकट:काना विहार से लेकर सिद्धार्थ कॉलोनी तक फैली अव्यवस्था, लोगों ने लगाई सुधार की गुहार 9.हनुमान वाटिका में 1 साल से टूटी रोड:मानसरोवर में बीच सड़क पर गैस पाइपलाइन का टैंक, पानी के संकट पर पार्षद शिव सोनी ने लिया एक्शन 10.कचरा, जलभराव और टूटी सड़कें बनी बड़ी समस्या:‘भास्कर समाधान’ पर उठी नागरिकों की आवाज, बनी पार्क और सांगानेर में हुआ समाधान