जयपुर में कहीं सड़क पर मलबे और धूल से लोग परेशान हैं, तो कहीं बंद रोड लाइटों और पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। सरकारी स्वास्थ्य केंद्र समय पर नहीं खुलने से मरीजों को भी परेशानी हो रही है। वहीं, चित्रगुप्त नगर में सड़क की समस्या और ब्रह्मपुरी में टूटी सीवर लाइन की शिकायत के बाद समाधान हुआ, जिससे लोगों को राहत मिली। अब अन्य समस्याओं के समाधान के लिए रहवासियों को जिम्मेदारों से कार्रवाई की उम्मीद है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उस समाधान पर, जिससे लोगों को मिली राहत... पार्षद प्रतीभा शर्मा बनी ‘पब्लिक की स्टार’ शहर के चित्रगुप्त नगर, टोंक फाटक से नवीन शर्मा ने सड़क की खराब स्थिति को लेकर शिकायक की थी। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और बारिश का पानी भरने से आना-जना मुश्किल होता है। समस्या सामने आने के बाद पार्षद प्रतीभा शर्मा ने इसका समाधान करवा दिया। इससे गली के लोगों को राहत मिली। पोस्ट के बाद जोड़ी गई सीवर लाइन ब्रह्मपुरी, भूत बाबा मंदिर के सामने से पवन कुमार डेन्डूता ने सीवर लाइन टूटने से रोड पर गंदा पानी आने की समस्या बताई है। इसस् रोड पूरा टूट गया है। नजदीक में ही गढ़ गणेश मंदिर है, वहां जाने का यह मुख्य रास्ता है। समस्या सामने आने के बाद इसका समाधान करवा दिया है। अब एक नजर उन समस्याओं पर, जिनके समाधान की जरूरत है... पक्की सड़क नहीं, धूल और मलबे से लोग परेशान श्याम वाटिका कॉलोनी, मोहरू नगर से सुभाष अरोडा ने रोड पर मलबा और मिट्टी के ढ़ेर पड़े रहने की शिकायत पोस्ट की है। पोस्ट में बताया कि अभी तक पक्की सड़क नहीं बनी है। जगह-जगह मलबे के ढ़ेर पड़े हैं। वाहनों के गुजरने पर धूल उड़ने से सांस लेने और आंखों में जलन की समस्या हो सकती है। पक्की सड़क नहीं होने से कारों और अन्य वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। निगम से अपील है कि इस रोड को बनवाया जाए। दो महीने से बंद रोड लाइटें, छाया अंधेरा संजय बाजार, घाट गेट से मोहम्मद आजाद ने वार्ड 118 में पिछले 2 महीने से रोड लाईट बंद पड़े रहने की समस्या बताई है। बिजली के 3 पोल बंद पड़े हैं। रात में अंधेरा छाया रहता है। वाहन चालकों और राहगीरों को देखने में दिक्कत होती है। रात में अंधेरा रहने से चोरी और अन्य असामाजिक गतिविधियों की आशंका भी रहती है। इन्होनें रोड लाईट ठीक करवाने की मांग की है। शहर में रहकर भी बीसलपुर के पानी से वंचित शहर के दीपक नगर, वार्ड 122 से राजेश वाजपेयी ने गोविंद एन्क्लेव पंचोली नगर के पास बीसलपुर का पानी नहीं आने की समस्या साझा की है। जबकी आस-पास की सभी कॉलोनी में बीसलपुर का पानी आता है। पोस्ट में बताया कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल, हर घर जल का दावा करता हैं परंतु शहर के बीच में होने के बावजूद पानी के बिना रहने को मजबूर हैं। गर्मीयों में पानी के बिना रहने में बहुत परेशानी होती है। इनकी समस्या का समाधान करवाया जाए। समय पर नहीं खुलता सरकारी स्वास्थ्य केंद्र शांती नगर रोड, गुर्जर की थड़ी से अनिल पाठक ने सरकारी स्वास्थ्य केंद्र निर्धारित समय पर न खुलने की शिकायत पोस्ट की है। वहां का स्टाफ भी समय पर नहीं आता है। केंद्र समय पर नहीं खुलने से मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। अचानक तबीयत बिगड़ने पर इलाज मिलने में देरी भी हो सकती है। इन्होनें निवेदन कर केंद्र को समय पर खोलने की अपील की है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1. शास्त्री नगर में 15 दिन बाद हुआ पार्क साफ:बजाज नगर में सफाई की समस्या से मिली राहत 2.श्रीराम विहार में डेढ़ साल बाद बनी सड़क:पार्षद प्रवीण ने किया कचरे की समस्या का समाधान 3. 22 गोदाम के वार्ड 16 में कचरा हुआ साफ:डॉ. उदिता सिंह चौहान बनीं 'पब्लिक की स्टार' 4. भास्कर समाधान से समस्याओं पर हुआ एक्शन:गोवर्धन नगर में 22 साल बाद बनी सड़क 5. जयपुर की समस्याएं, भास्कर समाधान से राहत:कहीं कचरे और सीवर से परेशानी, तो कहीं रोड लाइट ठीक होने से मिली राहत 6. पार्षद भवानी सिंह राजावत बने 'पब्लिक के स्टार':कहीं कचरे से लोग परेशान, कहीं बंद लाइटों से खतरा; समाधान की मांग 7. पार्षद सीपी कुमावत बने 'पब्लिक के स्टार':खुले बिजली बॉक्स की समस्या हुई दूर 8. पार्षद प्रवीण कुमार बने 'पब्लिक के स्टार':मुरलीपुरा में पोस्ट के बाद बदल दिया मेनहोल का टूटा ढक्कन 9. ‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:टंकी बने 2 साल हुए, कंठ अब भी प्यासे, आवारा पशु लोगों पर कर रहे हमला 10.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी