जयपुर शहर में मूलभूत सुविधाओं की लापरवाही लगातार लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। कई इलाकों में स्ट्रीट लाइट खराब होने से अंधेरा बना हुआ है, तो कहीं सड़कों पर गहरे गड्ढे हादसों का खतरा बढ़ा रहे हैं। लंबे समय से जमा कचरे और जलभराव की समस्याओं ने भी लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। इन समस्याओं को नागरिकों ने भास्कर समाधान सेगमेंट के जरिए उठाया, जिससे अलग-अलग क्षेत्रों की जमीनी स्थिति सामने आई। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद कई जगहों पर अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। महावीर कॉलोनी में खराब स्ट्रीट लाइट से परेशानी
बम्बाला की महावीर कॉलोनी से जितेंद्र कुमार ने पोस्ट किया कि उनके क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट खराब है, जिससे रात के समय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बड़ा गड्ढा, बारिश में बढ़ती परेशानी
जयपुर से नेहा माहेश्वरी ने पोस्ट किया कि सड़क पर बड़ा गड्ढा हो गया है। बारिश के दौरान यहां पानी भर जाता है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। 12 महीने से जमा कचरे का ढेर
जनता कॉलोनी रोड से प्रदीप परवानी ने बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले 12 महीनों से कचरे का ढेर जमा है, लेकिन अब तक उसे हटाया नहीं गया। इससे आसपास गंदगी और बदबू फैल रही है। कमल विहार में जलभराव की समस्या
सोडाला के कमल विहार से भूमिका गर्ग ने पोस्ट किया कि द्रव्यवती नाले का पानी उनके घर के पास जमा रहता है, जिससे क्षेत्र में जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है। पानी की समस्या का हुआ समाधान
चांदपोल सब्जी मंडी क्षेत्र से निंदड़ रावजी के रास्ते से महेंद्र कुमार जैन ने दैनिक भास्कर के समाधान सेगमेंट पर गंदे पानी की समस्या के बारे में पोस्ट किया था। जिसपर संबंधित विभाग के तुरंत एक्शन लिया और समस्या का समाधान करवा दिया है। जिससे लोगों में काफी खुशी है। टूटे बिजली के तार का हुआ समाधान
जयपुर के प्रताप नगर, सेक्टर 26 से अरविंद कुमार मेहरा ने पेड़ पर बिजली का तार पड़ा होने की समस्या पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने लिखा कि, घर के पास पेड़ पर बिजली का तार गिर गया है और पेड़ के टूटने पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। समस्या पोस्ट होने के बाद नगर निगम के JEN ने कार्रवाई कर समाधान करवा दिया है। आज के 'पब्लिक के स्टार' बने राहुल अग्रवाल
जयपुर के प्रताप नगर से बिजली के तार के पेड़ पर गिर जाने से संबंधित बड़ी समस्या पोस्ट की गई थी। जिसमें यूजर ने बड़े खतरे की भी संभावना जताई थी। जिसके बाद नगर निगम के JEN राहुल अग्रवाल ने एक्शन लेते हुए पेड़ को जरुरत के हिसाब के छटवाकर समाधान करवा दिया है और अब लोगों को डर भी नहीं है। कुल मिलाकर, ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट अब आमजन की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। जहां एक ओर समस्याएं उजागर हो रही हैं, वहीं जिम्मेदार अधिकारी त्वरित कार्रवाई कर लोगों का भरोसा भी जीत रहे हैं। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान पर उजागर हो रही जयपुर की समस्याएं:कई कॉलोनियों में गंदगी, टूटी सड़कें और आवारा पशुओं से जनता परेशान, राहुल बने 'पब्लिक के स्टार' 2. जयपुर की कई कॉलोनियों में हालात खराब:प्रताप नगर के सेक्टर 28 में गंदगी, सीवर से जनता परेशान, भास्कर ‘समाधान’ से आदर्श नगर-झोटवाड़ा में राहत 3. झोटवाड़ा में 15 साल से नहीं बनी सड़क:भास्कर समाधान से मिली जनता को राहत, रविंद्र बने पब्लिक के स्टार 4.जयपुर में मूक दर्शक बना शासन - प्रशासन:मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता हो रही परेशान, रविंद्र सिंह ने सुनी जनता की आवाज 5.जयपुर में मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हो रही जनता:भास्कर समाधान बना जनता की आवाज, प्रदीप बने पब्लिक के स्टार 6.जयपुर में जनता हो रही परेशान:गंदगी, जाम सीवर और बिजली लापरवाही से जूझता शहर, शिकायतों के बाद सिस्टम हरकत में आया 7.जयपुर में बदहाल सड़कों से जनता परेशान:पानी का संकट और गंदगी से बिगड़े हालत, समाधान के इंतजार में शहर; निधि जैन बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ 8.जयपुर की कई कॉलोनियों में सड़कों पर सीवर का पानी:कई जगह अतिक्रमण, गंदगी से जनता परेशान, XEN निधि जैन बनीं ‘पब्लिक के स्टार’ 9.जयपुर की कई कॉलोनियों की जनता परेशान:गंदा पानी, गलियों में अंधेरा, टूटी सड़कें; जानिए JEN राहुल अग्रवाल कैसे बने ‘पब्लिक के स्टार’ 10.जयपुर में मूलभूत सुविधाओं की कमी से जनता परेशान:कचरे से भरे नाले, बंद लाइट और जाम नालियां, AEN बालूराम गुर्जर बने ‘पब्लिक के स्टार’