जयपुर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले सिविल लाइंस एरिया में एक चोर ने सीनियर भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी के घर को निशाना बनाया। बदमाश बुधवार देर रात करीब 2.15 बजे किचन की खिड़की तोड़कर अंदर घुसा था। करीब एक घंटे तक वो घर के ही अंदर था। सिंघवी के पीए राजवीर सिंह का दावा है कि बदमाश करीब डेढ़ लाख रुपए और आर्टिफिशियल ज्वेलरी ले गया। चोरी के दौरान घर में 10 से ज्यादा लोग सो रहे थे। घटना सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सबसे पहले देखिए- चोरी से जुड़ी PHOTOS… राजभवन से 300 मीटर दूर है घर जानकारी के अनुसार विधायक का घर राजभवन से करीब 300 मीटर और सीएम हाउस से 500 मीटर की दूरी पर है। इस पूरे इलाके में 24 घंटे 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी में सिक्योरिटी में रहते हैं। यहां आने-जाने वाले वाहनों और लोगों पर नजर रखी जाती है। इसक बाद भी विधायक के घर में चोरी की घटना से सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। विधायक यहीं रहते हैं, लेकिन फिलहाल छबड़ा में हैं परिवार के अनुसार सिंघवी भी यहीं रहते हैं, लेकिन फिलहाल पंचायत चुनाव के कारण अपने विधानसभा क्षेत्र छबड़ा (बारां) में हैं। सुबह चोरी का पता लगने पर परिवार ने उन्हें जानकारी दी। इसके बाद सिंघवी ने जयपुर पुलिस कमिश्नर से फोन पर बात की। घटना की जानकारी के बाद सोडाला थानाधिकारी सबसे पहले मौके पर पहुंचे। इसके बाद डीसीपी साउथ भी जांच करने पहुंचे। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। साल 2023 में 7वीं बार विधायक बने प्रताप सिंह सिंघवी भाजपा के सीनियर लीडर हैं। उनकी गिनती हाड़ौती क्षेत्र के कद्दावर नेताओं में होती है। साल 1985 में पहली बार विधायक चुने गए थे। वे साल 2023 में बारां के छबड़ा से 7वीं बार विधायक चुने गए। सिंघवी वसुंधरा सरकार में मंत्री भी रहे हैं। --- ये खबर भी पढ़ें… जयपुर में पूर्व मंत्री नागर के सूने मकान में चोरी:किराएदार के जाने पर लाखों के गहने और कीमती सामान पार; केयरटेकर ने दी सूचना जयपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर के सूने मकान में चोरों ने चोरी कर ली। खोह-नागोरियान थाना क्षेत्र में जगतपुरा स्थित इंदिरा गांधी नगर सेक्टर-1 के मकान में चोरी की वारदात 15 अगस्त को हुई। (पूरी खबर पढ़ें)