राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर की ओर से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर महानगर-प्रथम के सचिव के निर्देशानुसार पैरालीगल वॉलंटियर (अधिकार मित्र) शकुंतला शर्मा और आशीष शर्मा ने रीको इंडस्ट्रियल एरिया हीरावाला कानोता स्थित मुकेश बुक बाइंडरस फैक्ट्री में मजदूरों को नालसा की योजनाओं की जानकारी दी। अधिकार मित्र शकुंतला शर्मा और आशीष शर्मा ने बताया- ये योजनाएं मानव-वन्यजीव संघर्ष (Human–Wildlife Conflict – HWC scheme 2025) से प्रभावित लोगों और जनजातीय क्षेत्रों में निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक परामर्श, मुआवजा प्राप्त करने में सहायता, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और न्याय तक प्रभावी पहुंच के लिए हैं। इन योजनाओं की भी दी जानकारी इसके अलावा बाल विवाह और घरेलू हिंसा रोकने, बचपन और भविष्य की रक्षा करने पर मजदूरों को जानकारी दी गई। साथ ही नालसा व रालसा की योजनाओं, मध्यस्थता, निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर सहायता योजना, राष्ट्रीय लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत विशेष अभियान, बाल विवाह निषेध और राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम में 70 मजदूरों को जानकारी दी गई। जागरूकता शिविर में फैक्ट्री संचालक ओमशंकर शर्मा भी मौजूद रहे।