जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबाई के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस ने आज से नई फ्लाउट शुरू की है। यह फ्लाइट सप्ताह में 3 दिन उड़ान भरेगी। इससे जयपुर और दुबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को तीन विकल्प मिल सकेंगे। यह फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को जयपुर से दुबई के लिए संचालित होगी। जानें पूरा शेड्यूल दरअसल, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX-209 जयपुर से दोपहर 1 बजे दुबई के लिए रवाना होगी। वहीं, दुबई से जयपुर आने वाली फ्लाइट संख्या IX-210 रात 9 बजकर 10 मिनट पर जयपुर पहुंचेगी। इस नई सेवा से उन यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है, जिन्हें दुबई जाने या वहां से जयपुर लौटने के लिए अपनी यात्रा के समय के अनुसार फ्लाइट चुननी होती है। दुबई के लिए अब मिलेंगे ज्यादा विकल्प जयपुर से दुबई के बीच पहले से ही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक दैनिक फ्लाइट संचालित हो रही है। इसके अलावा स्पाइसजेट की उड़ानें भी इस रूट पर यात्रियों को हवाई सेवा उपलब्ध कराती हैं। ऐसे में नई फ्लाइट शुरू होने के बाद दुबई के लिए उपलब्ध उड़ानों की संख्या बढ़ जाएगी। जिसके बाद अब इस रूट पर कुल तीन फ्लाइट सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।