नवरात्री के पावन पर्व की शुरुआत जयपुर में भक्ति, संगीत और उत्साह के अनूठे संगम के साथ हुई। MY FM और Spark Club के VKGK ग्रुप प्रेजेंट्स ‘इलेक्ट्रिक डांडिया कॉन्सर्ट" ने शहरवासियों को एक यादगार शाम का अनुभव कराया। ईस्ट लॉन, ईपी में आयोजित इस भव्य इलेक्ट्रिक डांडिया कॉन्सर्ट में हजारों जयपुरवासियों ने मां दुर्गा की आराधना कर नवरात्री के प्रथम दिन को उत्सवमय बना दिया। पारंपरिक डांडिया की रंगत, आधुनिक संगीत की धुनों और रोशनी से सजे माहौल ने पूरे आयोजन को खास बना दिया। पहले देखें इवेंट की फोटोज… कार्यक्रम के दौरान युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर स्पार्क क्लब की सौम्या लुहाड़िया और उनकी टीम की एनर्जेटिक स्टेज परफॉर्मेंस दी. शानदार प्रस्तुति और MYFM RJs के दमदार अंदाज ने दर्शकों में नया जोश भर दिया। इस अवसर पर KGK Group से श्री नवरत्न कोठारी और VKGK Group से श्री विनय कुमार कोठारी भी मौजूद रहे। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि डांडिया नवरात्र के दौरान भक्ति की परंपरा को एक अलग उत्साह और उमंग से भर देता है। ऐसे आयोजन लोगों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ ही समाज में सामूहिक उत्सव और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण भी तैयार करते हैं। इस आयोजन में राजवेश- द रॉयल क्लोदिंग, ईवा भारत और डिलाइटफ़ुल गाला इवेंट्स सहयोगी रहे। सभी सहयोगकर्ताओं के योगदान से कार्यक्रम को आकर्षक और उत्सवपूर्ण स्वरूप मिला।