दैनिक भास्कर अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव बुधवार शाम 6.30 बजे से मानसरोवर के वीटी रोड स्थित राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ग्राउंड पर शुरू होगा। 14 से 18 अक्टूबर तक चलने वाले इस महोत्सव में पांच दिन गरबा-डांडिया के साथ लाइव म्यूजिक और देशभर के जायकों का स्वाद भी मिलेगा। सोमवार से ग्राउंड पर प्रैक्टिस शुरू हो गई है। पार्टिसिपेंट्स ने पारंपरिक कपड़े पहनकर मां अम्बे की महाआरती की। इसके बाद ग्रुप बनाकर गरबा और डांडिया की प्रैक्टिस की। इसे देखने के लिए भी लोग पहुंचे। 300 रुपए में दो और 500 रुपए में चार लोगों की एंट्री महोत्सव में जाने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करने के साथ मौके पर भी टिकट ले सकेंगे। दो लोगों के लिए कपल पास 300 रुपए और चार लोगों के लिए फैमिली पास 500 रुपए का है। एंट्री के लिए फीमेल का साथ होना जरूरी है। यानी अकेले पुरुषों को एंट्री नहीं मिलेगी। टिकट ऑनलाइन ऐप और वेबसाइट के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं। जिम्मी लाइव बैंड की परफॉर्मेंस भी होगी गरबा और डांडिया के साथ महोत्सव में जिम्मी लाइव बैंड भी परफॉर्म करेगा। पांच दिन तक शाम को यहां म्यूजिक और डांस का माहौल रहेगा। पार्टिसिपेंट्स ग्रुप में गरबा-डांडिया कर सकेंगे। इसके लिए ग्राउंड पर प्रैक्टिस भी शुरू हो चुकी है। एक ही जगह चख सकेंगे देशभर के जायके महोत्सव में गरबा-डांडिया के साथ खाने-पीने के भी कई ऑप्शन मिलेंगे। फूड स्टॉल्स पर दक्षिण भारत, बनारस, आगरा, दिल्ली, मुंबई, सोलापुर, नासिक, गुजरात, अमृतसर, इंदौर, बीकानेर, जोधपुर, कोलकाता और बिहार के मशहूर व्यंजनों का स्वाद चख सकेंगे। राजस्थान के मेवाड़ और मारवाड़ के पारंपरिक जायके भी मिलेंगे। साउथ इंडियन डोसे से लेकर दिल्ली की कुल्फी तक गरबा महोत्सव में डांस के साथ खाने-पीने के भी कई ऑप्शन मिलेंगे। दक्षिण भारत के स्टॉल पर मैसूर मसाला डोसा, बॉम्बे जिनी डोसा, दावणगिरी डोसा, सेट डोसा, थट्टे इडली, प्लेन इडली, लेमन राइस और वड़ा सांभर मिलेगा। मुंबई से पाव भाजी, वड़ा पाव, बॉम्बे सैंडविच, भेलपुरी और पुलाव, जबकि बनारस से लौंग लता, बनारसी कचौरी, टमाटर चाट और पपड़ी चाट का स्वाद ले सकेंगे। गुजरात के स्टॉल पर खमन, फाफड़ा, खांडवी, सेव, टमाटर पूरी और मसाला खिचड़ी मिलेगी। सोलापुर से झुनका भाखर, ज्वार भाकरी और सिंगदाना चटनी, आगरा से सुरेश चाट भंडार की आलू टिक्की, पानी पुरी और पालक पत्ता चाट, जबकि नासिक से मसालेदार मिसल पाव मिलेगा। बीकानेर का राजस्थानी बीकानेरी छत्ता और कोलकाता का कलकत्ती चिलड़े भी चखने को मिलेंगे। इंदौर के स्टॉल पर पोहा, भुट्टे का कीस, गराडू और उपवास के व्यंजनों में साबूदाना खिचड़ी व साबूदाना वड़ा मिलेगा। यहां स्पाइरल पोटैटो भी मिलेगा। बिहार से लिट्टी-चोखा, अमृतसर से छोले-कुल्चे, गोरखपुर से मीठा पान और मांडवी से खास दाबेली का स्वाद ले सकेंगे। दिल्ली से कुरेमल मोहनलाल की कुल्फी भी फूड स्टॉल्स का हिस्सा होगी। अभिव्यक्ति गरबा में ये कंपनियां हैं पार्टनर रजनीगंधा इस महोत्सव को प्रेजेंट कर रहा है। केजीके रियल्टी और पासपास पल्स एसोसिएशन पार्टनर हैं, जबकि ओसवाल सोप ग्रुप और परम्परा प्रीमियम कुकिंग ऑयल्स को-पावर्ड बाय हैं। ओप्पो रेनो 16 मोबाइल पार्टनर, बेस्ट कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज फाइनेंशियल पार्टनर और आईएनए सोलर एनर्जी पार्टनर है। आशीष ग्रुप और कान्हा ग्रुप सपोर्टेड बाय हैं। इसके अलावा ब्रिज एग्रो इंडस्ट्रीज, निवाई ऑर्गेनिक फूड पार्टनर, राजस्थान टूरिज्म टूरिज्म पार्टनर, बैंक ऑफ बड़ौदा बैंकिंग पार्टनर और कोका-कोला बेवरेज पार्टनर है। जय जगदीश ज्वैलर्स ज्वैलरी पार्टनर और एसकेआईटी कॉलेज नॉलेज पार्टनर है।