दैनिक भास्कर अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव बुधवार शाम 6:30 बजे से मानसरोवर के वीटी रोड स्थित राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ग्राउंड पर शुरू होगा। 14 से 18 अक्टूबर तक चलने वाले महोत्सव में पांच दिन गरबा-डांडिया के साथ लाइव म्यूजिक और देशभर के जायकों का स्वाद भी मिलेगा। पार्टिसिपेंट्स ने ग्राउंड पर सोमवार से प्रैक्टिस शुरू की। पार्टिसिपेंट्स ने पारंपरिक कपड़े पहनकर मां अंबे की महाआरती की। इसके बाद ग्रुप बनाकर गरबा और डांडिया की प्रैक्टिस की। जिम्मी लाइव बैंड की परफॉर्मेंस भी होगी गरबा और डांडिया के साथ महोत्सव में जिम्मी लाइव बैंड भी परफॉर्म करेगा। पांच दिन तक शाम को म्यूजिक और डांस का माहौल रहेगा। पार्टिसिपेंट्स ग्रुप में गरबा-डांडिया कर सकेंगे। इसके लिए ग्राउंड पर प्रैक्टिस भी शुरू हो चुकी है। एक ही जगह चख सकेंगे देशभर के जायके महोत्सव में गरबा-डांडिया के साथ खाने-पीने के भी कई ऑप्शन मिलेंगे। फूड स्टॉल्स पर दक्षिण भारत, बनारस, आगरा, दिल्ली, मुंबई, सोलापुर, नासिक, गुजरात, अमृतसर, इंदौर, बीकानेर, जोधपुर, कोलकाता और बिहार के मशहूर व्यंजनों का स्वाद चख सकेंगे। राजस्थान के मेवाड़ और मारवाड़ के पारंपरिक जायके भी मिलेंगे। साउथ इंडियन डोसे से लेकर दिल्ली की कुल्फी तक गरबा महोत्सव में डांस के साथ खाने-पीने के भी कई ऑप्शन मिलेंगे। अभिव्यक्ति गरबा में ये कंपनियां हैं पार्टनर रजनीगंधा इस महोत्सव को प्रेजेंट कर रहा है। केजीके रियल्टी और पासपास पल्स एसोसिएशन पार्टनर हैं, जबकि ओसवाल सोप ग्रुप और परम्परा प्रीमियम कुकिंग ऑयल्स को-पावर्ड बाय हैं। ओप्पो रेनो 16 मोबाइल पार्टनर, बेस्ट कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज फाइनेंशियल पार्टनर और आईएनए सोलर एनर्जी पार्टनर हैं। आशीष ग्रुप और कान्हा ग्रुप सपोर्टेड बाय हैं। इसके अलावा ब्रिज एग्रो इंडस्ट्रीज, निवाई ऑर्गेनिक फूड पार्टनर, राजस्थान टूरिज्म टूरिज्म पार्टनर, बैंक ऑफ बड़ौदा बैंकिंग पार्टनर और कोका-कोला बेवरेज पार्टनर है। जय जगदीश ज्वैलर्स ज्वेलरी पार्टनर और एसकेआईटी कॉलेज नॉलेज पार्टनर हैं।