जयपुर जिले के चौमूं क्षेत्र के हरमाड़ा थाना इलाके में गुरुवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना जाहोता स्थित जयरामपुरा दादर पहाड़ी के नीचे की है, जहां ग्रामीणों ने पेड़ पर युवक का शव लटका देखा और तत्काल हरमाड़ा थाना पुलिस को सूचना दी। पहचान करने के प्रयास कर रही पुलिस सूचना मिलते ही हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। पुलिस को घटनास्थल के पास एक मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली है। फिलहाल मोटरसाइकिल के पंजीकरण नंबर के आधार पर पहचान करने के प्रयास की हैं। मृतक की पहचान राजकुमार मीणा पुत्र श्रवण लाल मीणा निवासी हरमाड़ा थाना क्षेत्र के आशा वाली ढाणी बिशनपुरा का निवासी के रूप में हुई है। सुबह 6 बजे जंगल में जब लोग पहुंचे तो व्यक्ति को फंदे से पेड़ पर झूला पाया जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद क्षेत्र में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।