जयपुर रेंज पुलिस की ओर से ब्लैक स्पॉट से बचाने के लिए QR कोड जारी किया गया है। पिछले 3 सालों के एक्सीडेंथ में डेथ का लेकर ये QR कोड बनाया गया है। जो दुर्घटना संभावित स्थानों को दिखाकर सतर्क रहने के साथ ही जागरूक करेगा। IG (जयपुर ग्रामीण) राहुल प्रकाश ने बताया- जयपुर रेंज पुलिस की ओर से दुर्घटना संभावित स्थानों के बारे में जानकारी देने के लिए एक QR कोड जारी किया गया है। इस QR कोड को गूगल पर स्कैन करते ही वह जयपुर के हाईवे पर ब्लैक स्पॉट के बारे में बताएगा। इसमें हमे रेड, ओरेंज व येलो तीन तरीके के स्पॉट संकेतक दिखेंगे। यह स्पॉट संकेतक पिछले तीन सालों में दुर्घटना में हुई मृत्युदर के आधार पर दर्शाए गए है। QR कोड स्कैन करें और जानें जयपुर के हाईवे के ब्लैक स्पॉट IG (जयपुर ग्रामीण) राहुल प्रकाश ने बताया- मेप में येलो (लो रिस्क जोन-सी टाइप) स्पॉट संकेतक है, उस जगह पर 10 से कम जनहानि हुई है। ओरेंज (मिडियम रिस्क जोन-बी टाइप) स्पॉट संकेतक, उस जगह पर 10 से 20 और रेड (हाई रिस्क जोन-ए टाइप) स्पॉट संकेतक, उस जगह पर 20 से अधिक सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि को इंगित करता है। इस तरह जयपुर रेंज के समस्त हाईवे पर इस QR कोड को स्कैन करके दुर्घटना संभावित स्थान (ब्लैक स्पॉट) के बारे में पता कर सकते है। जयपुर रेंज पुलिस की ओर से लोगों को सतर्क और जागरूक बनने के लिए QR कोड जारी किया गया है।