जयपुर के होटल ट्रेडिशनल हवेली में चल रहे अवैध हुक्का बार पर छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हुक्का बार मैनेजर को गिरफ्तार किया। मौके से 7 हुक्के, हुक्का सामग्री और भारी मात्रा में तंबाकू फ्लेवर जब्त किए। डीसीपी क्राइम संजीव नैन ने बताया- पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल ट्रेडिशनल हवेली में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किया जा रहा है। सूचना पर बुधवार देर रात सीएसटी टीम और थाना सदर पुलिस ने संयुक्त रूप से दबिश दी। छापे के दौरान मौके पर युवक और युवतियां हुक्का पीते पाए गए। होटल मैनेजर सुभहा राय को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 7 हुक्के, चिलम, रबर पाइप और विभिन्न तंबाकू फ्लेवर के डिब्बे जब्त किए। वहीं, फ्लेवर हुक्का पीते मिले 6 लोगों के कोटपा एक्ट के तहत चालान किए गए। इस संबंध में थाना सदर जयपुर पश्चिम में राजस्थान धूम्रपान प्रतिषेध एवं कोटपा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हैरो कैफे में चल रहा था अवैध हुक्का बार, मैनेजर गिरफ्तार पुलिस थाना श्याम नगर ने श्याम नगर स्थित हैरो कैफे में संचालित अवैध हुक्का बार पर कार्रवाई करते हुए कैफे मैनेजर को गिरफ्तार किया है। डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि बुधवार रात को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने हैरो कैफे पर दबिश दी, जहां कई लोग फ्लेवर्ड हुक्का पीते हुए मिले। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर फ्लेवर्ड हुक्का पीने वालों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत चालान कर 200 रुपये की रसीद काटी। वहीं कैफे मैनेजर सागरमल को बिना वैध लाइसेंस हुक्का पिलाने के आरोप में सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (राजस्थान संशोधन अधिनियम 2019) के तहत गिरफ्तार किया गया। 3 हुक्के, 6 चिलम और फ्लेवर डिब्बा जब्त मौके से पुलिस ने 3 हुक्के, 6 चिलम, 7 पाइप तथा फ्लेवरयुक्त तंबाकू सामग्री का एक खुला डिब्बा जब्त किया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।