जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद उड़ान कैंसिल कर दी गई। फ्लाइट संख्या 6E-816 को शाम 6 बजकर 50 मिनट पर जयपुर से हैदराबाद के लिए रवाना होना था। यात्रियों की बोर्डिंग के दौरान विमान में तकनीकी समस्या सामने आई। इसके बाद यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। आखिरकार रात 9 बजे फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। बोर्डिंग के दौरान सामने आई खराबी दरअसल, यात्री विमान में सवार हो रहे थे, तभी तकनीकी खराबी की जानकारी सामने आई। इसके बाद उड़ान के संचालन को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई। यात्रियों को उम्मीद थी कि समस्या दूर होने के बाद फ्लाइट रवाना हो जाएगी, लेकिन रात 9 बजे उड़ान रद्द कर दी गई। यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजार फ्लाइट कैंसिल होने से हैदराबाद जाने वाले यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई। अब यात्रियों को एयरलाइन की ओर से वैकल्पिक उड़ान, रीबुकिंग और रिफंड संबंधी जानकारी का इंतजार है। फिलहाल, विमान में तकनीकी खराबी की वजह और यात्रियों के लिए की गई वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में करवा चौथ के मौके पर अपने घर जाने वाले पैसेंजर को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।