जयपुर में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मुकाबले के टिकट मिलना शुरू हो गए हैं। मैचों के टिकट ऑनलाइन खरीदे जा सकते हैं। इस बार SMS स्टेडियम में IPL का सबसे सस्ता टिकट 1800 रुपए और सबसे महंगा टिकट 40 हजार रुपए का है। राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने बताया कि जयपुर के SMS स्टेडियम में इस बार राजस्थान रॉयल्स के कुल 4 मुकाबले खेले जाएंगे। मैच देखने के लिए क्रिकेट लवर्स डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो पर जाकर ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं। फिलहाल टिकट ऑनलाइन मिलेंगे, लेकिन जल्द ही ऑफलाइन बिक्री भी शुरू की जाएगी। रॉयल्स प्रबंधन ने बताया कि सबसे पहले 1 मई को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की टिकट सेल शुरू की गई है। जल्द ही 25 अप्रैल को खेले जाने वाले मुकाबले की टिकट सेल भी शुरू की जाएगी। 1800 से 40 हजार रुपए तक का टिकट SMS स्टेडियम में इस बार सबसे सस्ता ईस्ट स्टैंड का टिकट 1800 रुपए होगा, जो कि पिछली बार के मुकाबले 300 रुपए ज्यादा महंगा है। वहीं सबसे महंगा टिकट ड्रीम लाउंज का होगा, जहां से मैच देखने के लिए दर्शकों को 40 हजार रुपए चुकाने होंगे। ऐसे में इस बार IPL मैचों के लिए टिकट के रेट 1800 से लेकर 40 हजार रुपए तक तय किए गए हैं। मैच की डिमांड के अनुसार बढ़ सकते टिकट राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन की ओर से फिलहाल स्टूडेंट के लिए किफायती दर पर टिकट की घोषणा नहीं की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि ऑफलाइन टिकट बिक्री के वक्त तक रॉयल प्रबंधन स्टूडेंट्स को किफायती दर पर टिकट उपलब्ध कराएगी। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स की ओर से बीकानेर रूफटॉप, सांभर लाउंज, अजमेर रूफटॉप, नॉर्थ ईस्ट लॉन, नॉर्थ वेस्ट लॉन, ईस्ट लॉन 1, ईस्ट लॉन 2 की रेट लिस्ट फिलहाल जारी नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि जयपुर में होने जा रहे 4 मैच के दौरान टिकटों की रेट में मैच की डिमांड के अनुसार बढ़ोतरी हो सकती है। इसके लिए ऑनलाइन सेल के साथ ही स्टेडियम के पास और अन्य जगहों पर काउंटर लगाए जाएंगे। --- ये खबर भी पढ़िए- जयपुर में IPL के चार मैच होंगे:गिल, पंत, अभिषेक और अक्षर को खेलते देख पाएंगे फैंस; जानें- राजस्थान रॉयल्स के कब होंगे मुकाबले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के चार मैच जयपुर में होंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को IPL के सेकेंड फेज का शेड्यूल जारी किया। (पढ़िए पूरी खबर)