जयपुर में देर रात सहकार मार्ग स्थित जैक्सन वेयर हाउस क्लब पर पुलिस ने छापा मारा। ज्योतिनगर थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर बुधवार देर रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच क्लब में दबिश दी। यहां क्लब में शराब पार्टी चल रही थी। इस पर पुलिस ने क्लब मैनेजर सहित 35 युवकों को गिरफ्तार किया। नियमों के उल्लंघन पर होगी जांच पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं क्लब में नियमों के उल्लंघन समेत अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार- कार्रवाई सूचना के आधार पर की गई। मामले में संबंधित प्रावधानों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्लब निर्धारित समय और लाइसेंस की शर्तों का पालन कर रहा था या नहीं।