जयपुर में नागरिक समस्याओं के खिलाफ 'भास्कर समाधान' मुहिम एक बार फिर असरदार साबित हुई है। जहां एक तरफ सजग नागरिकों की शिकायतों के बाद प्रशासन और पार्षदों ने तत्परता दिखाई, वहीं दूसरी ओर कई पुरानी समस्याओं का हाथों-हाथ निपटारा भी हुआ। चाहे सेशन कोर्ट में चोक सीवर का मामला हो या विधानसभा रोड पर बहता गंदा पानी, 'भास्कर समाधान' की ताकत और जन-भागीदारी से राहगीरों को गंदगी से बड़ी राहत मिली है। हालांकि, आमेर की टूटी सड़कें और हरमाड़ा की बंद स्ट्रीट लाइटें अब भी सिस्टम की सुस्ती बयां कर रही हैं, जिन्हें जल्द समाधान की आस है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।)
सीवर की समस्या का हुआ समाधान
जयपुर के सेशन कोर्ट परिसर से सीवर लाइन चोक होने की समस्या सामने आई थी। इस मामले में एडवोकेट आशुतोष शर्मा ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट कर लिखा था कि परिसर में लाइन चोक होने से गंदगी फैल रही है। नगर निगम की तरफ से भी कई-कई दिनों तक कचरा नहीं उठाया जाता है। जिसके कारण लोगों को गंदगी से गुजरना पड़ता था, हालांकि, समस्या पोस्ट होने के बाद निवर्तमान पार्षद ने साफ-सफाई करवा दी है।
मनोज मुदगल बने आज'पब्लिक का स्टार'
सेशन कोर्ट परिसर से सीवर लाइन चोक होने की समस्या के बारे में एडवोकेट आशुतोष शर्मा ने पोस्ट कर समस्या बताई थी। जिसपर निवर्तमान पार्षद मनोज मुदगल ने एक्शन लिया और समाधान करवा दिया है। जिसके बाद परिसर में आने-जाने वाले लोगों को गंदगी से काफी राहत मिली है। लोगों ने मनोज मुदगल को आज का 'पब्लिक का स्टार' भी चुना है।
विधानसभा रोड पर बह रहा था गंदा पानी
लाल कोठी के विधानसभा रोड के रहने वाले मनोज ने कुछ दिनों पहले सीवर का पानी रोड पर बहने की समस्या पोस्ट की थी। जिसमें लिखा था कि पूरी कॉलोनी में गंदगी होने से बदबू फैल गई है। रास्ते से निकलने में भी काफी परेशानी हो रही थी। राहत की खबर हो कि समस्या का समाधान करवा दिया गया है।
कंवर नगर में साफ हुआ कचरा
ट्रिपेलिया बाजार के कंवर नगर से कचरे की समस्या सामने आई थी। जिसमें निवासी राहुल अग्रवाल ने बताया था कि राजहंस कॉलोनी के मेन गेट पर कचरा पड़ा था। जिसके कारण कॉलोनी की छवि खराब हो रही थी। साथ ही नगर निगम भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा था। मामला जब दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर सामने आया तो इस जगह की साफ-सफाई करवा दी गई है।
रोड पर पानी व्यर्थ बहने से रोका
पृथ्वीराज नगर निवासी सूर्या ने भी दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' का इस्तेमाल कर अपनी समस्या पोस्ट की थी। जिसमें सूर्या ने लिखा था कि सड़क किनारे पानी की लाइन में लीकेज है, जिसके कारण रोड पर पानी व्यर्थ बह रहा है। हालांकि, राहत की बात है कि समस्या पर प्रशासन ने एक्शन लिया और लीकेज को ठीक करवा दिया है।
अभी भी कुछ समस्याओं के समाधान की आस…
सालों ने टूटी पड़ी है इलाके की सड़कें
जयपुर शहर के आमेर इलाके के रहने वाले दिलीप कुमार झा ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर सड़क की समस्या पोस्ट की है। समस्या में लिखा कि मेहंदी का बास सियाराम डूंगरी में सालों से क्षेत्र की रोड टूटी पड़ी है। बारिश के मौसम में हालत और भी खराब हो जाती है। टूटी रोड पर बारिश का पानी भर जाता है और कॉलोनी वालों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
कचरा भरा होने से बंद हुई गली
शहर की बैरवा बस्ती माउंट रोड निवासी राहुल बोलिया ने 'भास्कर समाधान' पर लिखा कि मकान नं 28 के बाद गलियां बंद पड़ी है। गलियों में कचरा भरा होने के कारण ये स्थिति बन गई है। कई बार शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है और कोई भी नगर निगम की तरफ से सफाई करने नहीं आ रहा है।
खराब स्ट्रीट लाइट से लोग परेशान
सीकर रोड, हरमाड़ा क्षेत्र की शेखावटी नगर कॉलोनी से बंद रोड लाइट की समस्या सामने आई है। मामले में लक्ष्य नाम के क्षेत्रवासी ने दैनिक भास्कर पर पोस्ट कर बताया कि खंबे पर लगी लाइट लंबे समय से खराब है। इसके कारण कॉलोनीवासी और आस-पास के लोगों को काफी असुविधा होती है।
हादसों को न्यौता दे रहा सीवर चैंबर
जयपुर शहर के दादू मार्ग गोविंद नगर ईस्ट से श्याम कुमार पारीक ने 'भास्कर समाधान' पर टूटे फेरो कवर की समस्या के बारे में पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि पिछले 2 सालों से ये सीवर के फेरो कवर टूटे पड़े है। कवर टूटने के कारण कभी भी कोई हादसा भी हो सकता है। लोगों ने मांग की है कि जल्द इसे ठीक किया जाए ताकि, लोगों को डर के ना रहना पड़े।
पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान': निगम उपायुक्त बनीं ‘स्टार ऑफिसर’:कीचड़ भरे रास्ते से श्मशान जाने को मजबूर, अतिक्रमण से स्कूली बच्चे परेशान, बारिश से बना गड्ढा 2.जयपुर की गलियों में गंदगी, अंधेरा बना चुनौती:'भास्कर समाधान' बना जनता की आवाज, शिकायतों पर अधिकारी ले रहे तुरंत एक्शन 3.पार्षद की कार्रवाई ने शास्त्री नगर में पलटी तस्वीर:कई इलाकों में विभागों ने दिखाई तत्परता, मानसून की शुरुआत ने खोली ड्रेनेज सिस्टम की पोल 4.सोडाला में सीवर की समस्या दूर:गोकुलपुरा में टला बड़ा हादसा, बिजली के पोल पर झुके पेड़ को विभाग ने मुस्तैदी से हटाया 5.'भास्कर समाधान' से कई इलाकों की समस्याएं खत्म:बंद लाइटें, टूटी सड़कें और कचरे से मिली राहत, कुछ क्षेत्रों में अब भी समाधान का इंतजार जारी 6.जयपुर में अंधेरे और अतिक्रमण का संकट:जगदीश विहार में 4 दिन से बंद रोड लाइट, मालवीय नगर में अवैध पार्किंग से घरों के रास्ते हुए जाम 7.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट में हल:निगम की एक्सईएन बनीं ‘स्टार ऑफिसर’, पार्क, सड़कें बदहाल, बेसहारा पशु और नियमित सफाई बड़ी समस्या 8.भास्कर समाधान: पेड़ की समस्या का हुआ समाधान:सीवर, बदहाल सड़कें और आवारा पशुओं से लोग परेशान, शिकायतों के बाद भी कई इलाकों में इंतजार 9.जयपुर में निगम उपायुक्त बनीं 'स्टार ऑफिसर':वैशाली नगर में जानलेवा टूटा ढक्कन बदला, एक महीने से खुला सीवर चैंबर दुरुस्त 10. दादी का फाटक अंडरपास बना तालाब:कनक विहार में अंधेरे का संकट; पार्षद ने दूर की वार्ड की दिक्कतें