जयपुर-सवाईमाधोपुर रूट पर स्थित करतारपुरा फाटक रविवार को 12 घंटे पूरी तरह बंद रहेगा। ट्रैक मेंटेनेंस के चलते सुबह 07 बजे से शाम 07 बजे तक इस क्रॉसिंग से किसी भी तरह का सड़क यातायात नहीं गुजर सकेगा। यह फाटक दुर्गापुरा और जयपुर स्टेशन के बीच स्थित है और करतारपुरा, इमली फाटक सहित आसपास की कॉलोनियों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। रोजाना हजारों लोग इस क्रॉसिंग का इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में इसके बंद रहने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल रेलवे ने लोगों से अपील की है कि इस दौरान वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। यातायात के लिए महेश नगर फाटक और बरकत नगर अंडरपास का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे आवाजाही बनी रहेगी और जाम की स्थिति से बचा जा सकेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि रेल ट्रैक की सेफ्टी और बेहतर संचालन के लिए समय-समय पर मेंटेनेंस जरूरी होता है। इसी के तहत यह काम किया जा रहा है, जिसके चलते फाटक को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा। रेलवे ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए लोगों से सहयोग की अपील की है, ताकि तय समय में कार्य पूरा कर ट्रैक को सुरक्षित और सुचारु रूप से चालू किया जा