गुप्त वृन्दावन धाम में शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद लोगों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। शिविर का आयोजन हरे कृष्णा मूवमेंट द्वारा किया गया, जिसमें संस्था के कर्मचारियों, स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने दंत, नेत्र, किडनी सहित विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांचें कीं। साथ ही मरीजों को आवश्यक परामर्श और मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। आयोजकों ने बताया कि अच्छे स्वास्थ्य को जीवन की आधारशिला मानते हुए इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि लोग स्वस्थ रहकर अपने जीवन में सुख, शांति और आध्यात्मिक प्रगति प्राप्त कर सकें। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। आयोजकों के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना और लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।