जयपुर में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘एरिया डोमिनेशन’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कानोता थाना क्षेत्र में पुलिस ने कुल 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा ने बताया कि बगराना स्थित JDA फ्लैट्स में जांच के दौरान 47 लोगों को पकड़ा गया, जो बिना किसी वैध दस्तावेज और पुलिस को सूचना दिए वहां रह रहे थे। इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी पकड़े गए आरोपियों में प्रमुख रूप से असरद, हैदर खान, असलम, साहिल सांसी, केसू सिंह उर्फ केशे, भारत सांसी, लक्की बिडावत, राहुल, सबाब, अंकित खटीक, मकबूल, चांद, इकराम अहमद, आनिफ खान और शैरुन खान शामिल हैं। इसके अलावा सागर रैगर, आसिफ, अब्दुल रहमान, जगमोहन बैरवा, संतोष बैरवा, हरीश कोली, सुरेश कुमार, अप्पूसलाम, मनीष वधावन, हबीब खान, सलमान, पवन अग्रवाल, सोयल खान, मानसिंह, दिलसाद खान, अजय सांसी, फैजान खान, मंगल सांसी, इकबाल खान, सुखवेन्द्र कुमार, रजाक कुरैशी, सीताराम, मानसिंह खटीक, हैदर अली, अरशद कुरैशी, निर्मल कुमार, जहांगीर खान, जुम्मन खान, सादिक शाह, परमाल और कमाल शेख को भी पुलिस ने दबोचा है। अवैध हथियार, गांजा और शराब के साथ गिरफ्तारी अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए सोहिल को देशी कट्टे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, अजय कुमार को 130 ग्राम गांजा और कृष्णा देवी को 18 लीटर देशी हथकड़ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। सट्टेबाजी पर भी कार्रवाई पुलिस ने आगरा रोड स्थित त्रिलोक अस्पताल के पास सट्टा खिलाते हुए ईशाक को गिरफ्तार किया, जिसके पास से नकदी और जुआ सामग्री बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, शहर में अपराध और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।