जयपुर में फिल्मी स्टाइल में एक युवक की किडनैपिंग का मामला सामने आया है। रिश्तेदारों की जमानत देने आए युवक को रंजिश के चलते परिचित मारपीट कर कार में पटक ले गए। पुलिस कम्पलेंड का पता चलने पर किडनैप युवक को रोड किनारे फेंक किडनैपर फरार हो गए। बनीपार्क थाना पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। SHO (बनीपार्क) मनोज कुमार बेरवाल ने बताया- जयसिंहपुरा खोर के रहने वाले महेन्द्र सैनी (25) का किडनैप हुआ था। जयसिंहपुरा इलाके में महेन्द्र के रिश्तेदारों का पड़ोसियों से झगड़ा हो गया था। पुलिस की ओर से कार्रवाई कर उसके दो रिश्तेदारों को शांतिभंग में अरेस्ट किया गया था। रिश्तेदारों की जमानत देने आया था 26 अप्रैल को दोपहर पुलिस की ओर से पकड़े गए दोनों रिश्तेदारों को कलेक्ट्री में पेश किया गया। रिश्तेदारों की जमानत देने के लिए महेन्द्र कलेक्ट्री आया हुआ था। आरोप है कि शाम करीब 5:30 बजे वह पानी की बोतल भरने के लिए बाहर आया। इसी दौरान दूसरे पक्ष के परिचित भी पीछे-पीछे आ गए। पीछा कर पकड़ा कहासुनी होने पर चार-पांच जने उसे पकड़ने के लिए पीछे भागे। कलेक्ट्री के गेट नंबर-1 की तरफ भागने पर पीछा कर उसे पकड़ लिया। फिल्मी स्टाइल में मारपीट कर जबरन कार में पटक कर ले गए। चलती कार के अंदर मारपीट की। थाने के बाहर रोड किनारे फेंका घरवालों की ओर से पुलिस कम्पलेंड करने का किडनैपर्स को पता चला। पुलिस कंट्रोल रूम को भी सूचना देने के बारे में सुनकर जयसिंहपुरा खोर थाने के बाहर रोड किनारे फेंककर फरार हो गए। बनीपार्क थाने में पीड़ित की ओर से सोमवार रात मामला दर्ज करवाया गया।