जयपुर में एक युवक ने पहले वाट्सएप पर मैसेज किया, फिर जहर खाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड मैसेज में लिखा- मैं अपनी जान देने जा रहा हूं, पत्नी ने बहुत परेशान कर रखा है। मुहाना थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के मुताबिक, मई-2011 में संदीप (38) की शादी उत्तर प्रदेश निवासी लड़की से हुई थी। मृतक संदीप ने 21 फरवरी को रात करीब 2:17 बजे अपनी बहन पायल को वॉट्सऐप पर मैसेज भेजा था, जिसमें अपनी पत्नी पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि सांगानेर के वैष्णव नगर निवासी रामनिवास बाथम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने शिकायत में बताया कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी की ओर से झगड़ा करना शुरू कर दिया गया। घरवालों से अलग रहने की जिद के चलते रोज-रोज क्लेश करने लगी। जिससे तंग आकर संदीप शादी के दो महीने बाद मुहाना में किराए का मकान लेकर अपनी पत्नी के साथ रहने लगा। दो बार दर्ज कराए केस कपड़े की छपाई का काम करने वाले संदीप से झगड़ा कर रुपए ऐंठने लगी। मना करने पर साल-2014 में उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में झूठे आरोप लगाकर भरण-पोषण का केस दर्ज करवा दिया। वारंट निकलने पर पुलिस वाले के घर आने पर केस का पता चला। बदनामी के डर से केस हटाने के एवज में पैसे ऐंठ जून-2016 में राजीनामा लिख दिया। जिसे बाद दोबारा दहेज का केस दर्ज करवाया दिया। इस बारे में पता नहीं चले, इसलिए उनका गलत पता लिखवा दिया। गलत एड्रेस के कारण केस का पता नहीं चलने पर अरेस्ट वारंट जारी हो गए। जिसमें संदीप और उसकी मां मीरा देवी को जेल हो गई। पैसे लेकर दोबारा राजीनामा करने पर दिसंबर-2025 में सटेलमेंट एग्रीमेंट के आधार पर मां-बेटे को जमानत मिली। बहन को भेजा था सुसाइड का मैसेज उसके बाद भी उसकी पत्नी का व्यवहार नहीं बदला। अपने परिवारवालों के साथ मिलकर संदीप से गाली-गलौच कर हाथापाई कर धमकाते थे। औकात को लेकर ताने मारकर मरने के लिए उकसाती थी। जिसके बाद 21 फरवरी की रात करीब 2:17 बजे संदीप ने अपनी बहन पायल को वॉट्सऐप पर मैसेज भेजा। लिखा- मैं अपनी जान देने जा रहा हूं। पत्नी ने बहुत परेशान कर रखा है। उसके कुछ ही देर बाद उसके बेटे ने परिवारवालों को कॉल कर बताया कि पापा ने कुछ खा लिया है, उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए है। हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टर्स ने संदीप की डेथ होने के बारे में बताया। पत्नी और ससुराल पक्ष पर टॉर्चर करने का आरोप मृतक के पिता का आरोप है कि उसकी पत्नी और सुसरालवालों के टॉर्चर से परेशान होकर संदीप ने सुसाइड किया है। हो सकता है कि उन्होंने संदीप की हत्या की गई हो। पुलिस ने शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।