दैनिक भास्कर का 'भास्कर समाधान' जयपुर शहर की कॉलोनियों और क्षेत्रों में बुनियादी समस्याओं के समाधान का एक सशक्त माध्यम साबित हो रहा है। इसके जरिए स्थानीय निवासी सीधे तौर पर जलभराव, सीवर ओवरफ्लो, टूटी सड़कों और गंदगी जैसी गंभीर दिक्कतों को पोस्ट कर रहे हैं। इस जनहित पहल के कारण ही प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि लगातार एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। जहां एक ओर चित्रकूट नगर, सोडाला, इंदिरा गांधी नगर और गिरधारीपुरा के निवासी सीवर, कचरे के ढेर व टूटी सड़कों से राहत पाने के लिए प्रशासनिक सुस्ती के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर झोटवाड़ा और पानीपेच इलाके से राहत की बड़ी खबरें आई हैं। झोटवाड़ा में कई दिनों से बंद पड़े रास्ते से गंदा पानी साफ कराया गया, तो पानीपेच में निवर्तमान पार्षद मनोज मुदगल ने तत्परता दिखाते हुए अवैध गैस रिफिलिंग के खतरनाक खेल में कार्रवाई करवा कर करवाकर जनता को बड़ी राहत दिलाई है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।) चित्रकूट नगर से सामने आई सीवर की समस्या
जयपुर शहर के चित्रकूट नगर के जेडीए स्किम निवासी प्रवीण सैनी ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि जय श्री पालीवाल स्कूल के पास सड़क पर कई दिनों से सीवर चैंबर ओवरफ्लो हो रहा है। जिसके कारण आस-पास से गुजरने वाले बच्चों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है।
कचरे की बदबू से जीना मुश्किल
सोडाला के सुरेंद्र पाल सिंह पथ के रहने वाले हिमांशु भाटी ने समस्या पोस्ट की है कि न्यू सांगानेर रोड की कॉलोनी में कई सालों से कचरा जमा हो रहा है। खाली प्लॉट में लोगों ने कचरा डाल कर ढेर जमा कर लिया है। जिसके कारण भयंकर बदबू भी आती है। लोगों ने मांग की है कि इस कचरा का समाधान किया जाए।
टूटी रोड से जलभराव की समस्या
जयपुर शहर के इंदिरा गांधी नगर के सेक्टर 2 से सड़क संबंधित समस्या सामने आई है। क्षेत्रवासी धारा सिंह ने भास्कर समाधान पर लिखा कि इलाके की रोड टूटी हुई है। बारिश के दिनों से पानी भरा रहता है। वाहन चालकों और अन्य लोगों को काफी असुविधा हो रही है। पानी जमा होने के बाद कई बीमारियों का भी खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि इलाके में रोड की निर्माण किया जाना चाहिए।
सड़क पर जलभराव के परेशान लोग
गिरधारीपुरा के जानकी विहार निवासी नरेश जाखर ने नाली का गंदा पानी रोड पर बहने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि गली के कुछ लोग लगातार गंदा पानी सड़क पर छोड़ रहे है, जिससे बाकी लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों को घरों के बाहर गंदगी हो रही है।
कई दिनों से बनी समस्या का हुआ समाधान
झोटवाड़ा के मारूति नगर के रहने वाले अरविंद शर्मा ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर सीवर का पानी रोड पर बहने की समस्या लिखी थी। इस समस्या में बताया था कि पिछले कई दिनों से दादी का फाटक के शिव नगर में रास्ता बंद था। पूरी रोड पर गंदा पानी भरा हुआ था, हालांकि समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया और समस्या का समाधान करवा दिया है। जिससे लोगों को काफी राहत मिली है।
अवैध तरीके से भरी जा रही गैस का समाधान
शहर के पानीपेच इलाके के सीतारामपुरा में भेरूजी मंदिर के पास से अवैध गैस रिफिल की समस्या सामने आई थी। जिसमें क्षेत्रवासी रमेश सिंह ने लिखा था कि इस इलाके में ओटो रिक्शा और कारों में धड़ल्ले से गैस भरी जा रही थी। समस्या पोस्ट होने के बाद निवर्तमान पार्षद ने मामले में प्रशासन के साथ मिलकर इसपर कार्रवाई करवाई है। मामले में कार्रवाई के बाद इसका समाधान हो गया जिससे लोगों में खुशी है। X
मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक के स्टार’
जयपुर के पानीपेच इलाके से सामने आई अवैध गैस रिफिल की समस्या का समाधान करवा दिया गया है। कुछ समय पहल क्षेत्रवासी रमेश सिंह ने इस समस्या को 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट किया था। जिस पर निवर्तमान पार्षद मनोज मुदगल ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर समाधान करवा दिया है। जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिली है। लोगों ने मनोज मुदगल और दैनिक भास्कर का आभार जताया है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.शास्त्री नगर में मनोज मुदगल ने करवाई सफाई:जयपुर के कई इलाकों से हटा कचरा, तो कई जगहों पर सीवर और गंदगी से जूझ रहे लोग 2.एईएन हिमांशु शर्मा बने 'स्टार ऑफिसर':जलभराव, हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं सुलझीं; ESI डिस्पेंसरी की परेशानी बरकरार 3.जयपुर में अधूरी सड़कें और खतरनाक पेयजल का संकट:काना विहार से लेकर सिद्धार्थ कॉलोनी तक फैली अव्यवस्था, लोगों ने लगाई सुधार की गुहार 4.हनुमान वाटिका में 1 साल से टूटी रोड:मानसरोवर में बीच सड़क पर गैस पाइपलाइन का टैंक, पानी के संकट पर पार्षद शिव सोनी ने लिया एक्शन 5.कचरा, जलभराव और टूटी सड़कें बनी बड़ी समस्या:‘भास्कर समाधान’ पर उठी नागरिकों की आवाज, बनी पार्क और सांगानेर में हुआ समाधान 6.जयपुर में 'भास्कर समाधान' का असर:हरमाड़ा और विद्याधर नगर में चमकीं बंद पड़ी रोड लाइटें, शिकायत के महज 24 घंटे के अंदर जागा प्रशासन 7.जयपुर में कीचड़, धूल और अंधेरे से जनता परेशान:भास्कर समाधान से जनता को मिली राहत, शिकायत के बाद हरकत में आया प्रशासन 8.जयपुर में एक क्लिक पर खुली प्रशासन की नींद:टूटी पाइप लाइन ठीक, सुधरी स्ट्रीट लाइट; शहर के कई इलाकों में अब भी हाल बेहाल 9.‘भास्कर समाधान’: बुनियादी समस्याओं का मिल रहा हल:सड़क, पानी और सीवरेज जयपुर की बड़ी समस्या, यूजर बोले दो महीने से न गड्ढा भरा, न सड़क, कॉलोनी में पीने का पानी नहीं 10.‘भास्कर समाधान’: एक पोस्ट से हो रहा समस्याओं का हल:जयपुर में कहीं 14 साल से सड़क बनने का इंतजार, तो कहीं चूहों ने पूरा पार्क खोखला कर दिया