जयपुर में 15 साल की लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घर से आते-जाते समय आरोपी पड़ोसी उसका पीछा करता। विरोध करने पर नाबालिग को धमकाता था। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर परेशान करने वाले आरोपी पड़ोसी युवक को अरेस्ट किया है। थानाधिकारी ने बताया- जयपुर की रहने वाली 15 साल की लड़की से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज हुआ। आरोप है कि कॉलोनी में रहने वाला युवक पिछले काफी दिनों से नाबालिग को परेशान कर रहा था। घर से आते-जाते समय आरोपी पड़ोसी उसका पीछा करता था। विरोध करने पर डरा-धमकाकर दोस्ती करने का दबाव बनाता था। नाबालिग लड़की के मोबाइल नंबर पर वॉट्सऐप मैसेज कर टॉर्चर करता था। पड़ोसी की हरकतों से परेशान होकर नाबालिग पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। आरोपी पड़ोसी की करतूत का पता चलने पर नाबालिग बेटी को लेकर परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर जांच के बाद आरोपी पड़ोसी युवक को धर-दबोचा।