जयपुर में 15 साल की किशोरी से छेड़छाड़ और पीछा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक घर से आते-जाते समय किशोरी का पीछा करता था। विरोध करने पर उसे धमकियां भी देता था। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर परेशान करने वाले आरोपी पड़ोसी युवक को अरेस्ट किया है। घर से आते-जाते समय करता था पीछा थानाधिकारी ने बताया कि जयपुर की रहने वाली 15 साल की लड़की से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज हुआ। आरोप है कि कॉलोनी में रहने वाला युवक पिछले काफी दिनों से नाबालिग को परेशान कर रहा था। घर से आते-जाते समय आरोपी पड़ोसी उसका पीछा करता था। विरोध करने पर डरा-धमकाकर दोस्ती करने का दबाव बनाता था। वाट्सएप मैसेज कर टॉर्चर करता था आरोपी नाबालिग लड़की के मोबाइल नंबर पर वाट्सएप मैसेज कर टॉर्चर करता था। पड़ोसी की हरकतों से परेशान होकर नाबालिग पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। आरोपी पड़ोसी की करतूत का पता चलने पर नाबालिग बेटी को लेकर परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर जांच के बाद आरोपी पड़ोसी युवक को धर-दबोचा।