जयपुर से 16 साल की लड़की को किडनैप कर रेप का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने आए किराएदार ने बातचीत कर दोस्ती की। इसके बाद बहला-फुसलाकर मिलने बुलाकर किडनैप किया और तीन महीने तक बंधक बनाकर रेप किया। पुलिस ने तलाश कर नाबालिग पीड़िता का पता लगाया। इस बीच आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत फरार आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार दोपहर जेसी भेज दिया। पुलिस ने बताया- साल 2025 आरोपी युवक कॉलोनी में किराए से रहने आया था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़की से बातचीत कर दोस्ती कर ली। मार्च 2026 में मिलने के बहाने उसे कॉलोनी से बाहर बुलाया और किडनैप कर ले गया। नाबालिग बेटी के लापता होने पर परिजनों ने थाने में किडनैपिंग का मामला दर्ज करवाया। तीन महीने बाद मिली पुलिस टीम ने नाबालिग की तलाश की। करीब तीन महीने की मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने नाबालिग को मथुरा उत्तर प्रदेश से ढूंढ निकाला। नाबालिग लड़की के मिलने के दौरान आरोपी युवक फरार हो गया। पीड़िता को जयपुर लाकर नाबालिग के बयान दर्ज किए गए। नाबालिग पीड़िता के बयान व मेडिकल करवाने पर तीन महीने तक बंधक बनाकर देहशोषण का पता चला। पुलिस ने रेप और पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने काफी प्रयास के बाद फरार आरोपी युवक को रविवार शाम धर-दबोचा।