जयपुर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घर से आते-जाते समय आरोपी पड़ोसी उसका पीछा करता था। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की। पुलिस ने मामले में आरोपी को अरेस्ट कर जेसी भेज दिया। पुलिस ने बताया- जयपुर की रहने वाली 16 साल की लड़की से छेड़छाड़ हुई। कॉलोनी में रहने वाला 20 साल का लड़का उसके साथ छेड़छाड़ करता था। अपने दोस्त के साथ मिलकर घर से आते-जाते समय उसका पीछा करता था। रास्ते में रोक आरोपी युवक उसके साथ गलत हरकत करता। परेशान होकर नाबालिग पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। आरोपी लड़के की करतूत का पता चलने पर विरोध किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। परिजनों के साथ थाने पहुंची नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी युवक को अरेस्ट किया।