जयपुर में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो लड़कों से मारपीट की गई। हमलावरों ने लात-घूंसों और डंडों से उसके साथ जमकर मारपीट की। वहीं बचाव के लिए चाकू निकालकर चलाने पर दो युवक मामूली चोटिल हो गए। बजाज नगर थाना पुलिस ने प्राथमिक इलाज के बाद झगड़ने वाले युवकों को डिटेन कर पूछताछ की है। SHO (बजाज नगर) पूनम कुमारी ने बताया- गोपालपुरा पुलिया के नीचे बुधवार रात करीब 9 बजे दो गुटों में झगड़ा हुआ था। वारदातस्थल पर लगे CCTV फुटेज में भी हमलावरों की करतूत कैद हो गई। पहले देखें PHOTOS बचाव के लिए रखा था चाकू, किया हमला दो लड़के अपनी बहन से छेड़छाड़ का विरोध जताते हुए बातचीत करने आए थे। उनके पहुंचते ही तीन लड़कों ने दोनों पर हमला बोल दिया। लात-घूंसों से मारपीट के दौरान एक लड़का वहां से भाग गया। दूसरे लड़के को रोड पर गिराकर मारपीट की गई। इस दौरान उसने भी बीच-बचाव के लिए जेब से चाकू निकाल कर हमला कर दिया। चाकू से वार करने पर उसके और एक लड़के के लग गई। इससे दोनों चोटिल हो गए। हमलावर तीनों लड़कों ने लाठी-डंडों से जमकर उसके साथ मारपीट की। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल तीन लड़कों का प्राथमिक इलाज करवाया। झगड़ने वाले लड़कों को पुलिस की ओर से डिटेन कर पूछताछ की गई।