जयपुर शहर से लोगों की रोजमर्रा की आम समस्याओं को लेकर नागरिकों ने एक बार फिर 'भास्कर समाधान' का दरवाजा खटखटाया है। इस बार मानसून की शुरुआती दस्तक के साथ ही गुलाबी नगरी के ड्रेनेज, सड़क और सफाई व्यवस्था की जमीनी हकीकत खुलकर सामने आ गई है। आगरा रोड पर जानलेवा गड्ढों और मानसरोवर में धंसती सड़कों ने जहां राहगीरों की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं, वहीं एम.आई. रोड पर फैला कचरा और शास्त्री नगर में हफ्तों से ओवरफ्लो हो रही सीवर लाइनें स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बन चुकी हैं। हालांकि, इस प्रशासनिक उदासीनता के बीच 'भास्कर समाधान' का असर भी धरातल पर देखने को मिल रहा है। मोहन नगर में जहां सीवर की पुरानी समस्या को दुरुस्त कर दिया गया है, वहीं शास्त्री नगर में जनहितैषी प्रयासों से गंदगी का खात्मा हुआ है। जनसमस्याओं को उठाने से लेकर उनके निवारण तक का यह पूरा घटनाक्रम जागरूक जनता और जिम्मेदार प्रतिनिधियों के बीच के बदलते तालमेल को दिखाता है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।) वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी जयपुर के आगरा रोड की पुरानी चुंगी क्षेत्र में मुख्य सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। स्थानीय नागरिक रामजी लाल शर्मा ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से वाहन चालकों को निकलने का रास्ता नहीं मिल पा रहा है। रोजाना लग रहे जाम और हादसों के डर के कारण क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से इस सड़क की तुरंत मरम्मत कराने की मांग की है। एम.आई. रोड पर गंदगी का अंबार पांच बत्ती सर्किल की न्यू कॉलोनी के रहने वाले मोहन जीत सिंह ने 'भास्कर समाधान' पर अपनी शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि एम.आई रोड पर गोविंद राम बिल्डिंग के नीचे सड़क पर कई दिनों से काफी सारा में कचरा पड़ा हुआ है। इस गंदगी से उठ रही बदबू के कारण राहगीरों और दुकानदारों का वहां रुकना भी दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तुरंत सफाई करवाने की मांग की है। बारिश के मौसम में धंसती सड़कें बनीं आफत मानसरोवर के मोती नगर से बरसात के कारण सड़क धंसने की समस्या सामने आई है। दरअसल, क्षेत्रवासी सत्येंद्र सिंह ने लिखा कि मकान नंबर 107 के बाहर बारिश के कारण सड़क अचानक धंस गई है और वहां एक गहरा गड्ढा हो गया है। मानसून की शुरुआत में ही पैदा हुई इस समस्या से क्षेत्र में गंभीर हादसे का डर बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इसे तुरंत ठीक करने की गुहार लगाई है ताकि किसी भी तरह का हादसा न हो और लोग सुरक्षित रहें। सेक्टर 3 हाउसिंग बोर्ड रोड पर सीवर ओवरफ्लो शास्त्री नगर, सेक्टर 3 हाउसिंग बोर्ड रोड के निवासी नरेंद्र ने 'भास्कर समाधान' पर अपनी समस्या साझा की है। उन्होंने बताया कि इलाके की सीवर लाइन लंबे समय से ओवरफ्लो हो रही है और चैंबर भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। सड़क पर बह रहे गंदे पानी और गंदगी के कारण स्थानीय लोगों का समस्या हो रही है। निवासियों ने प्रशासन से इस समस्या के स्थाई समाधान की मांग की है। मोहन नगर में सीवर की समस्या का समाधान जयपुर के पुरानी बस्ती, माउंट रोड स्थित मोहन नगर से अमित कुमार ने 'भास्कर समाधान' पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या उठाई थी, जिसमें बताया था कि कई दिनों से सीवर लाइन का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जो वाहनों के साथ घरों तक पहुंच रहा है। राहत की बात यह है कि इस पोस्ट पर कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग ने तुरंत इस समस्या का पूरी तरह समाधान कर दिया है। जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी हद तक राहत मिल गई है। मुख्य सड़क से साफ हुआ गंदगी का अंबार जयपुर के शास्त्री नगर स्थित पोस्टल कॉलोनी के रहने वाले राहुल बडाया ने कुछ समय पहले दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर सड़क किनारे जमा हो रहे कचरे की गंभीर समस्या को पोस्ट किया था। मुख्य मार्ग पर भारी मात्रा में गंदगी होने के कारण स्थानीय लोग और राहगीर लंबे समय से बेहद परेशान थे और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ था। राहत की बात यह है कि इस समस्या के पोस्ट होते ही स्थानीय पार्षद ने तुरंत संज्ञान लिया और मौके पर टीम भेजकर सफाई करवाकर इस समस्या का स्थाई समाधान करवा दिया है। जिससे इलाके के लोगों में खुशी देखने को मिली है। शिव सोनी बने आज 'पब्लिक के स्टार' जयपुर के शास्त्री नगर की पोस्टल कॉलोनी से कचरे की समस्या सामने आई थी। क्षेत्रवासी राहुल बडाया ने 'भास्कर समाधान' पर मुख्य सड़क किनारे जमा कचरे की समस्या लिखी थी, जिससे लोग बेहद परेशान थे। इस समस्या पर तुरंत कार्रवाई करते हुए शिव सोनी ने मौके पर टीम भेजकर सफाई करवाई और समस्या का समाधान कर दिया। इस त्वरित और जनहितैषी कार्रवाई के कारण शिव सोनी आज 'पब्लिक के स्टार' बन गए हैं। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.सोडाला में सीवर की समस्या दूर:गोकुलपुरा में टला बड़ा हादसा, बिजली के पोल पर झुके पेड़ को विभाग ने मुस्तैदी से हटाया 2.'भास्कर समाधान' से कई इलाकों की समस्याएं खत्म:बंद लाइटें, टूटी सड़कें और कचरे से मिली राहत, कुछ क्षेत्रों में अब भी समाधान का इंतजार जारी 3.जयपुर में अंधेरे और अतिक्रमण का संकट:जगदीश विहार में 4 दिन से बंद रोड लाइट, मालवीय नगर में अवैध पार्किंग से घरों के रास्ते हुए जाम 4.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट में हल:निगम की एक्सईएन बनीं ‘स्टार ऑफिसर’, पार्क, सड़कें बदहाल, बेसहारा पशु और नियमित सफाई बड़ी समस्या 5.भास्कर समाधान: पेड़ की समस्या का हुआ समाधान:सीवर, बदहाल सड़कें और आवारा पशुओं से लोग परेशान, शिकायतों के बाद भी कई इलाकों में इंतजार 6.जयपुर में निगम उपायुक्त बनीं 'स्टार ऑफिसर':वैशाली नगर में जानलेवा टूटा ढक्कन बदला, एक महीने से खुला सीवर चैंबर दुरुस्त 7. दादी का फाटक अंडरपास बना तालाब:कनक विहार में अंधेरे का संकट; पार्षद ने दूर की वार्ड की दिक्कतें 8.जयपुर में जनता की आवाज बनीं सुर्खियां:उपायुक्त सुनील बैरवा ने कराया गड्ढे का समाधान, आदर्श नगर में 1 महीने से अटका काम हुआ पूरा 9.जयपुर के जयसिंहपुरा खोर में उफनता सीवर:जवाहर नगर में सालों से कीचड़, लाल डूंगरी के पास जर्जर श्मशान घाट और गांधी नगर में सड़क टूटी 10.जनसमस्याओं की सुनवाई से समाधान तक:जयपुर में ‘भास्कर समाधान’ बना जनता की आवाज, मनोज मुदगल को मिला ‘पब्लिक का स्टार’ का सम्मान