नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों द्वारा संसद में इस बिल का विरोध करने और महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने के विरोध में जयपुर में 'जन आक्रोश महिला सम्मेलन' आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में झुंझुनूं जिले से भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं जयपुर पहुंचे। जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी के निर्देशन में जिलेभर से कार्यकर्ता बसों और निजी वाहनों के काफिले के साथ जयपुर पहुंचे। विशेष रूप से झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता बबलू चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कांग्रेस की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया। इस अवसर पर भाजपा नेता बबलू चौधरी, जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह शेखावत, महावीर ढाका, शहर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह माँठ और जिला प्रवक्ता हनुमान सिंह मौजूद रहे। इसी तरह अनिल जोशी, जगदीश गोस्वामी, कृष्ण कुमार पुरोहित, श्याम सुंदर, नरेश चौधरी, श्रवण सिंह, विनोद जांगिड़, राकेश गुर्जर, प्रमोद कुमावत और महेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ​वहीं महिला शक्ति के रूप में महिला मोर्चा शहर मण्डल अध्यक्ष सावित्री सैनी, वर्षा चौधरी, अनीता सैनी, सुशीला झाझड़िया, विनोद कंवर, संतोष चौधरी, मनीषा सैनी, मंजू, मुन्नी, प्रमिला, रक्षा, चंदा, रितु सैनी, माया, विनीता, ऋतु, सुधा, कृष्णा, परमेश्वरी और प्रभा देवी ने भाग लिया।