राजधानी के धावास इलाके में मकाना खाली नहीं करने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित इंद्रा देवी, रामस्वरूप चौधरी, धर्मराज जाट ने प्रेसवार्ता कर आपबीती बताई। पीड़ित ने बताया कि पीड़ित मकान मालिक रामस्वरूप चौधरी ने ओमप्रकाश सोलंकी पर मकान पर अवैध कब्जा करने और खाली नहीं करने का गंभीर 5 आरोप लगाया है। पीड़ित रामस्वरूप चौधरी के अनुसार, नंदबाग नगर हीरापुरा पावर हाउस के पीछे, धावास स्थित अपने मकान में न उन्होंने पूर्व परिचय के आधार पर ओमप्रकाश सोलंकी को परिवार सहित 2 से 4 दिन के लिए अस्थायी रूप से ठहरने की मौखिक अनुमति दी थी। आरोप है कि करीब 8 से 9 महीने बीत जाने के बाद भी मकान खाली नहीं किया। रामस्वरूप चौधरी का कहना है कि लगातार तकाजा करने के बावजूद मकान खाली नहीं होने से वे ने गंभीर मानसिक तनाव और परेशानी से जूझ रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई करने और मकान का कब्जा वापस दिलाने की गुहार लगाई है।