पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए जयपुर जिले की 5 पंचायत समितियों में 81 वार्ड मेंबर्स का 28 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके साथ ही जयपुर जिला परिषद के 11 वार्डों के लिए भी वोट डाले जाएंगे। मतदान की तैयारियों के तहत पोलिंग पार्टियां 27 अक्टूबर (कल) को सीकर भवानी निकेतन परिसर से रवाना होंगी। चुनाव को लेकर प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया की व्यवस्थाएं पूरी करने की तैयारी की है। जयपुर जिला निर्वाचन शाखा की रिपोर्ट के मुताबिक, 5 पंचायत समितियों में वोटिंग के लिए 413 पोलिंग बूथ बनाए हैं। इन पोलिंग बूथों पर ही पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों के लिए वोटिंग होगी। इन चुनाव के लिए कल पोलिंग पार्टियां जयपुर से रवाना होगी। 28 अक्टूबर को वोटिंग पूरी होने के बाद ईवीएम मशीनों को जयपुर ​लाया जाएगा। वोटों की गणना और रिजल्ट 20 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इन पंचायत समितियों में डाले जाएंगे वोट दूसरे चरण में अमरसर, आमेर, जालसू, रामपुरा-डाबड़ी और शाहपुरा पंचायत समितियां है। इन सभी पंचायत समितियों में कुल 81 वार्ड है, जिनमें चुनाव लड़ने के लिए 247 उम्मीदवार मैदान में है। जबकि इन पंचायत समितियों में आ रहे जिला परिषद के 11 वार्ड (वार्ड संख्या 11 से 14 और 51 से 57) के लिए भी वोटिंग होगी। जिला परिषद के इन 11 वार्डों में 30 उम्मीदवार मैदान में है। 3.78 लाख वोटर्स दूसरे चरण की 5 पंचायत समितियों में 3 लाख 78 हजार 364 वोटर्स है। इसमें 1 लाख 97 हजार 323 पुरूष, 1 लाख 81 हजार 40 महिला और 1 थर्ड जेंडर वोटर है। सरपंच और वार्ड पंच के लिए 30 अक्टूबर को वोटिंग जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की वोटिंग के बाद अगले दिन यानी 29 अक्टूबर से इन पंचायत समितियों में मौजूद 112 ग्राम पंचायतों के वार्ड पंच और सरपंच की निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होगी। 29 अक्टूबर को वार्ड पंच और सरपंच पद के लिए नामांकन भरे जाएंगे और देर शाम तक जांच और नाम वापसी के बाद फाइनल उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। 30 अक्टूबर को वार्ड पंच और सरपंच के लिए सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी और वोटिंग खत्म होने के बाद मतगणना शुरू करके देर रात तक रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।