जयपुर वेस्ट पुलिस ने ‘म्यूल हंटर’ ऑपरेशन के तहत साइबर सेल की मदद से बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड में 5 क्रिमिनर्ल्स को अरेस्ट किया। वहीं 1 करोड़ रुपए कीमत के मोबाइल को ब्लॉक करवाए गए। डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण ने बताया- म्यूल हंटर ऑपरेशन के तहत बिंदायका, खोरा बिसल, करधनी में 4 केस में 5 साइबर क्रिमिनर्ल्स को गिरफ्तार किया। मई और जून के दौरान साइबर क्रिमिनर्ल्स की ओर से की ठगी करीब 2.85 करोड़ रुपए होल्ड कराए गए। इसके अलावा साइबर क्राइम के मामलों में दर्ज शिकायतों में से करीब 97 लाख रुपए की रकम वापस पीड़ितों के बैंक अकाउंट में दिलवाई गई। 40 लाख के मोबाइल मिले, 1 करोड़ के कराए ब्लॉक सीईआईआर पोर्टल और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से 215 खोए हुए मोबाइल बरामद किए गए। इनकी मार्केट कीमत करीब 40 लाख रुपए है। पुलिस ने इन मोबाइलों को उनके ऑनर को बुलाकर सौंपा। इसके अलावा साइबर क्राइम में यूज किए गए 300 से ज्यादा मोबाइल के IMEI नंबर ब्लॉक करवाए गए हैं। ये थे साइबर फ्रॉड के मामले फोन-पे क्लोन ऐप से फ्रॉड करधनी थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से एक साइबर क्रिमिनल को अरेस्ट किया। फोन-पे एप का फेक क्लोन बनाकर दुकानदारों को पेमेंट का झांसा देकर फ्रॉड करता था। फेक क्लोन से अब तक 50 से अधिक लोगों को साइबर फ्रॉड का शिकार बनाया। पुलिस ने आरोपी से दो मोबाइल बरामद किए। फेक बैंक अकाउंट से 1.25 करोड़ का लेन-देन करधनी थाना पुलिस ने अन्य मामले में साइबर फ्रॉड के लिए बैंक अकाउंट उपलब्ध करने वाले क्रिमिनल को अरेस्ट किया। ठग के बैंक अकाउंट में करीब 1.25 करोड़ का संदिग्ध लेन-देन मिला। पुलिस मामले में गैंग से जुड़े लोगों की तलाश कर रही है। सस्ते ट्रैवल पैकेज से फ्रॉड साइबर सेल ने सोशल मीडिया पर फेक ट्रैवल पैकेज का विज्ञापन देकर लोगों से ठगी करने वाले क्रिमिनल को गिरफ्तार किया है। वह एडवांस रकम लेने के बाद पीड़ितों के मोबाइल नंबर ब्लॉक कर देता था। पुलिस की ओर से फ्रॉड में यूज दो मोबाइल जब्त कर ठगे गए पीड़ितों की पहचान कर रही है। OLX पर मोबाइल बेचने के नाम पर ठगी खोरा बिसल थाना पुलिस ने OLX पर मोबाइल बेचने के नाम पर फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों से एडवांस रकम वसूलने वाले आरोपी को अरेस्ट किया। वह रुपए लेने के बाद मोबाइल भेजने के बजाय पीड़ितों से कॉन्टैक्ट खत्म कर देता था। पुलिस ने उससे 25 क्रेडिट कार्ड, 2 मोबाइल और 7 सिमकार्ड बरामद किए।