जयपुर में पुलिस महकमे में हाल ही हुए तबादलों के बाद कई पुलिसकर्मियों द्वारा नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार कुछ पुलिसकर्मी नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से अपने स्थानांतरण निरस्त करवाने की कोशिशों में जुटे हैं। इसी वजह से कई कार्मिक अब तक अपने नवीन पदस्थापन स्थल पर रिपोर्ट नहीं कर रहे हैं। डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने जारी किया रिमाइंडर लेटर मामले को गंभीरता से लेते हुए जयपुर नॉर्थ के डीसीपी करण शर्मा ने 20 जुलाई को रिमाइंडर लेटर जारी किया है। पुलिस उपायुक्त संस्थापन शाखा की ओर से जारी यह पत्र सभी सहायक पुलिस आयुक्त (उत्तर) और उत्तर जिले के सभी थानाधिकारियों को भेजे गए हैं। आज ही नवीन पदस्थापन स्थल पर रवाना करने के निर्देश डीसीपी ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि कार्यालय के आदेश क्रमांक 1210, 1211, 1212 और 1213, 10 जुलाई के तहत जिन पुलिसकर्मियों का अन्यत्र स्थानांतरण किया गया है, उन्हें आज ही उनके नवीन पदस्थापन स्थल पर उपस्थिति देने के लिए रवाना किया जाए। ई-मेल पर पालना रिपोर्ट भेजना अनिवार्य रिमाइंडर में यह भी निर्देश दिए गए हैं कि स्थानांतरण किए गए सभी कार्मिकों को रवाना करने के बाद उसकी पालना रिपोर्ट तत्काल pa.spnorth@gmail.com पर ई-मेल के माध्यम से भेजी जाए, ताकि स्थानांतरण आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित की जा सके। आदेशों की अवहेलना पर प्रशासन सख्त डीसीपी कार्यालय की इस कार्रवाई को स्पष्ट संदेश माना जा रहा है कि स्थानांतरण आदेशों की अनदेखी या उन्हें लंबित रखने की प्रवृत्ति को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि विभागीय आदेशों का समयबद्ध पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा।