जयपुर में प्रेग्नेंट महिला से छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार आरोपी को जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने शनिवार को रिमांड पर लिया है। जयपुर छोड़कर भागा हिस्ट्रीशीटर पीछे पड़ी पुलिस से बचने के लिए तीन दिन तक भागकर जंगलों में छिपा रहा। पुलिस टीम के हाथ लगे आरोपी हिस्ट्रीशीटर के परिचित से पता चलने पर मुरैना कोर्ट में सरेंडर की पोल खुली। पुलिस की ओर से फिलहाल गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया- जयपुर में चार महिलाओं से छेड़छाड़ कर चुका मुख्य आरोपी राहुल घुरैया उर्फ राज उर्फ राहुल गुर्जर (33) निवासी बिजौली, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) को शनिवार दोपहर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। पुलिस की ओर से रिमांड मांगने पर कोर्ट ने आरोपी राहुल घुरैया उर्फ राहुल गुर्जर को चार दिन का रिमांड सौंपा। पुलिस की ओर से मध्यप्रदेश के हिस्ट्रीशीटर राहुल गुर्जर से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इसके सहयोगी शुभम अग्रवाल उर्फ सिद्धार्थ (29) निवासी निवाई (टोंक) हाल सेक्टर-11 मालवीय नगर और बाबूलाल बराला (28) निवासी मॉडल टाउन कॉलोनी मुहाना को भी गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भागने के दौरान यूज कार को भी जब्त किया है। तीनों अलग-अलग रास्ते निकले पुलिस प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया है कि न्यूज में राहुल की करतूत सामने आने पर वह सर्तक हो गई। राहुल को बचाने के साथ ही पुलिस उन तक पहुंच जाएगी, ये शुभम व बाबूलाल बराला भी जानते थे। इसके चलते तीनों ने जयपुर से बाहर जाकर फरारी काटने का प्लान बनाया। बाबूलाल बराला ने अपने परिचित के जरिए फरार होने के लिए कार मंगवाई थी। इसे लेकर तीनों जयपुर से बाहर निकले, जिसके बाद तीनों ने अलग-अलग राह पकड़ ली। तीन दिन तक पीछा करती रही पुलिस पुलिस भी कार के मिले CCTV फुटेज और टोल प्लाजा के रिकॉर्ड के आधार पर पीछा करते हुए मध्य प्रदेश जा पहुंची। पुलिस के पीछे पड़े होने का पता चलने पर आरोपी हिस्ट्रीशीटर राहुल मध्य प्रदेश में अपने घर नहीं गया। आपराधिक प्रवृति का होने के कारण उसने जंगल में छिपकर फरारी काटना सही समझा। तीन दिन तक पीछा कर रही पुलिस टीम से बार-बार ठिकाने बदलकर बचता रहा। जिसके बाद परिचित को परिवारजनों को मुरैना कोर्ट में सरेंडर करने की बताया। पीछा कर रही पुलिस के उस परिचित तक पहुंचने पर कोर्ट में सरेंडर का पता चला। पुलिस पकड़ से पहले ही उसने हुलिया बदल गुपचुप तरीके से एडवोकेट के जरिए डकैती मामले में कोर्ट में सरेंडर कर दिया।