जयपुर सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के अधीन मनोचिकित्सा केन्द्र जयपुर में अधीक्षक पद पर सरकार ने बदलाव किया है। सरकार ने इस डॉ. ललित बत्रा को हटाकर उनकी जगह डॉ. योगेश कुमार को यह जिम्मेदारी दी है। नए आदेश के मुताबिक मनोरोग डिपार्टमेंट के सीनियर प्रोफेसर डॉ. योगेश कुमार सतीजा को अधीक्षक बनाया है। डॉ. सतीजा पहले यूनिट हैड रह चुके है। डॉ. बत्रा की आयु 62 वर्ष पूरी होने के बाद सरकार ने उन्हें पद से हटाया है। आज डॉ. सतीजा ने जब अधीक्षक पद ग्रहण किया तो हॉस्पिटल में मौजूद तमाम डॉक्टर्स, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ समेत अन्य स्टाफ ने उन्हें बधाई दी। इस मौके पर डॉ. सतीजा ने सभी को धन्यवाद देते हुए हॉस्पिटल में मरीज हित में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।