जयपुर में बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी अब लोगों के लिए रोज की परेशानी बन चुकी है। कहीं सालों से सड़क नहीं बनी, तो कहीं सीवर ओवरफ्लो होकर सड़कों पर गंदगी फैला रहा है। जलभराव और टूटे ढक्कनों से हालात ऐसे हैं कि हर दिन हादसे का डर बना रहता है। इन समस्याओं को जब भास्कर समाधान सेगमेंट के जरिए उठाया गया, तो शहर के अलग-अलग इलाकों की जमीनी हकीकत सामने आई। शिकायतों ने साफ कर दिया कि कई जगहों पर लंबे समय से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। सीवर ओवरफ्लो, गंदा पानी और कचरे की समस्या आगरा रोड, न्यू खंडेलवाल नगर से अभिनव सक्सेना ने पोस्ट किया कि उनके क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो हो रहा है, जिससे गंदा पानी जमा हो गया है और आसपास कचरा भी फैल रहा है। 15 साल से सड़क नहीं, जलभराव से परेशानी झोटवाड़ा से राजेंद्र ने पोस्ट किया कि उनके क्षेत्र में 15 साल से सड़क नहीं बनी है। जगह-जगह पानी भर जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जयसिंहपुरा खोर में सड़क पर जमा गंदा पानी सोहनलाल सैनी ने बताया कि उनके क्षेत्र जयसिंहपुरा खोर में लंबे समय से सड़क पर पानी जमा रहता है, जिससे आने-जाने में दिक्कत होती है। अरुण विहार में अधूरी सड़क और टूटे सीवर ढक्कन गली नंबर-1, अरुण विहार से अमित कुमार ने पोस्ट किया कि 6 महीने पहले सड़क बनाने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हुआ। साथ ही सड़क पर सीवर लाइन के ढक्कन टूटे पड़े हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। रोड लाइट की समस्या का हुआ समाधान जयपुर शहर के बिंदायका इंडस्ट्रिय एरिया सिरसी वेगस रोड से रघु विश्वकर्मा ने रोड लाइट की समस्या के बारे में समाधान सेगमेंट पर बताया था। जिसमें उन्होंने लंबे समय से बंद लाइट की समस्या लिखी थी। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने तुरंत कार्रवाई कर समाधान करवा दिया है। जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। प्रताप नगर के सेक्टर 26 से अरविंद कुमार मेहरा ने पेड़ की समस्या के बारे में दैनिक भास्कर के समाधान सेगमेंट पर पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने बताया की पार्क की बाउंड्री पर लगे पेड़ से असुविधा हो रही है। जिसके बाद उद्यानविज्ञ ने तुरंत एक्शन लेते हुए समाधान करवा दिया है। आज के 'पब्लिक के स्टार' बने रविंद्र सिंह जयपुर के प्रताप नगर के सेक्टर 26 से पेड़ की समस्या सामने आई थी। अरविंद कुमार मेहरा ने पोस्ट किया था कि, पार्क की बाउंड्री पर लगे पेड़ से असुविधा हो रही है। जिसके बाद उद्यानविज्ञ रविंद्र सिंह ने तुरंत एक्शन लेते हुए समाधान करवा दिया है। जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। कुल मिलाकर, शहर में जहां एक ओर समस्याएं अब भी लोगों को परेशान कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर भास्कर समाधान के जरिए उठाई जा रही आवाजें कई जगह बदलाव का कारण भी बन रही हैं। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में मूक दर्शक बना शासन - प्रशासन:मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता हो रही परेशान, रविंद्र सिंह ने सुनी जनता की आवाज 2.जयपुर में मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हो रही जनता:भास्कर समाधान बना जनता की आवाज, प्रदीप बने पब्लिक के स्टार 3.जयपुर में जनता हो रही परेशान:गंदगी, जाम सीवर और बिजली लापरवाही से जूझता शहर, शिकायतों के बाद सिस्टम हरकत में आया 4.जयपुर में बदहाल सड़कों से जनता परेशान:पानी का संकट और गंदगी से बिगड़े हालत, समाधान के इंतजार में शहर; निधि जैन बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ 5.जयपुर की कई कॉलोनियों में सड़कों पर सीवर का पानी:कई जगह अतिक्रमण, गंदगी से जनता परेशान, XEN निधि जैन बनीं ‘पब्लिक के स्टार’ 6.जयपुर की कई कॉलोनियों की जनता परेशान:गंदा पानी, गलियों में अंधेरा, टूटी सड़कें; जानिए JEN राहुल अग्रवाल कैसे बने ‘पब्लिक के स्टार’ 7.जयपुर में मूलभूत सुविधाओं की कमी से जनता परेशान:कचरे से भरे नाले, बंद लाइट और जाम नालियां, AEN बालूराम गुर्जर बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान का असर:अंधेरा, गंदगी और हादसों के खतरे के बीच कई इलाकों को मिली राहत; AEN बालूराम गुर्जर बने ‘पब्लिक के स्टार’ 9.भास्कर समाधान का असर,समस्याएं आने पर जिम्मेदार ले रहे एक्शन:कई इलाकों में हरकत में आया प्रशासन, JEN संदीप मीणा बने पब्लिक के स्टार 10.जयपुर में 3 साल से अंधेरे में नारायण वाटिका:आगरा रोड पर उफनती सीवर लाइन; शिकायतों के बाद जागा प्रशासन